· महम हांसी भिवानी के बीच मंजूरशुदा इंटरनेशनल एयरपोर्ट, बढ़सा एम्स परिसर के मंजूरशुदा 10 राष्ट्रीय संस्थानों का निर्माण शुरू करने की भी घोषणा करें प्रधानमंत्री जी – दीपेन्द्र हुड्डा
· सुप्रीम कोर्ट के फैसले के अनुसार SYL के निर्माण की शुरूआत की घोषणा करें प्रधानमंत्री जी – दीपेन्द्र हुड्डा
· जींद में नयी IIT की घोषणा करें प्रधानमंत्री जी – दीपेन्द्र हुड्डा
· कांग्रेस सरकार के समय चल रही NCR क्षेत्र की सभी ट्रेन, जो कोविड के बाद से बंद पड़ी हैं, का संचालन तुरंत बहाल किया जाए – दीपेन्द्र हुड्डा
· प्रधानमंत्री जी कांग्रेस सरकार में बनी रेल लाइनों पर ट्रेन चलवाने के साथ हरियाणा के लिए नई रेल लाइन और मेट्रो विस्तार का तोहफा भी प्रदेशवासियों दें – दीपेन्द्र हुड्डा
चंडीगढ़, 16 जुलाई। सांसद दीपेन्द्र हुड्डा ने कल जींद में हाइड्रोजन ट्रेन की शुरूआत करने आ रहे भारत के प्रधानमंत्री जी से मांग करी कि जिस रेल लाइन पर पीएम हाइड्रोजन ट्रेन शुरू करने जा रहे हैं, उसी रेल लाइन पर 2013 में संसद के रेल बजट में मंजूर होकर घोषित हुई रेल कोच फैक्ट्री का निर्माण शुरू करने की घोषणा करें। दीपेन्द्र हुड्डा ने यह भी मांग करी कि जींद में एक नयी आईआईटी के साथ ही महम हांसी भिवानी के बीच में मंजूर हुए इंटरनेशनल एयरपोर्ट, बढ़सा एम्स परिसर के बचे हुए 10 राष्ट्रीय संस्थानों के निर्माण की भी घोषणा करें। कांग्रेस सरकार के समय चल रही NCR क्षेत्र की सभी ट्रेन, जो कोविड के बाद से बंद पड़ी हैं, का संचालन तुरंत बहाल किया जाए। साथ ही कांग्रेस सरकार में बनी रेल लाइनों पर ट्रेन चलवाने के साथ हरियाणा के लिए नई रेल लाइन और मेट्रो विस्तार का तोहफा भी प्रदेशवासियों दें। उन्होंने यह भी कहा कि हरियाणा के मुख्यमंत्री देश के पीएम से अनुरोध करें कि SYL पर हरियाणा के हक में दिये गये सुप्रीम कोर्ट के फैसले के अनुरूप SYL निर्माण कार्य को शुरू कराएं।।
उन्होंने कहा कि हरियाणा आ रहे प्रधानमंत्री जी, सुप्रीम कोर्ट के फैसले के अनुसार SYL के निर्माण की शुरूआत की घोषणा यहाँ से करें। क्योंकि, प्रदेश के बड़े भाग में लोग पेयजल संकट से जूझ रहे हैं। हरियाणा के मुख्यमंत्री देश के पीएम से अनुरोध करें कि SYL पर हरियाणा के हक में दिये गये सुप्रीम कोर्ट के फैसले के अनुरूप SYL निर्माण कार्य को शुरू कराएं। एसवाईएल का निर्माण तुरंत शुरू नहीं हुआ तो यमुना में लगातार कम होते जल स्तर और तेजी से गिरते भूजल स्तर से आने वाली पीढ़ियों के लिये पीने के पानी का बड़ा संकट खड़ा हो जाएगा।
दीपेन्द्र हुड्डा ने कहा कि एम्स-2 बाढ़सा परिसर में उन्होंने राष्ट्रीय कैंसर संस्थान (NCI) समेत कुल 11 संस्थान मंजूर कराये थे, यदि ये सारे संस्थान बनते तो इससे हरियाणा व आस पास के करोड़ों लोगों को न केवल बेहतरीन चिकित्सा सुविधाएं मिलती, लोगों का जीवन बचाने में भी सहायता मिलती बल्कि बड़ी संख्या में रोजगार भी मिलता। एम्स-2 बाढ़सा परिसर मंजूरशुदा संस्थानों में 710 बेड वाले राष्ट्रीय कैंसर संस्थान (NCI) के अलावा नेशनल कार्डियोवैस्कुलर सेंटर – 600 बेड, नेशनल सेंटर फॉर चाइल्ड हेल्थ – 500 बेड, नेशनल ट्रांस्प्लांटेशन सेंटर – 500 बेड, जनरल पर्पस हॉस्पिटल – 500 बेड, डाइजेस्टिव डिजीज सेंटर – 500 बेड, नेशनल इंस्टिट्यूट फॉर जिरियाटिक्स – 200 बेड, सेंटर फार ब्लड डिसार्डर – 120 बेड, कॉम्प्रिहेंसिव रिहेबिलिटेशन सेंटर, सेंटर फॉर लेबोरेटरी मेडिसिन, नेशनल सेंटर फॉर नर्सिंग एजुकेशन एंड रिसर्च प्रमुख हैं।
दीपेन्द्र हुड्डा ने कहा कि जींद गोहाना सोनीपत की जिस रेल लाइन पर पीएम हाइड्रोजन ट्रेन चलवाने आ रहे हैं, उसका निर्माण हुड्डा के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार ने कराया था। यही नहीं कांग्रेस सरकार के समय हमने रेवाड़ी से झज्जर होते हुए रोहतक रेल लाइन का निर्माण करके रेवाड़ी को सीधा चंडीगढ़ से जोड़ दिया। हांसी महम रोहतक के बीच में रेल लाइन बनाकर हिसार और हांसी को सीधा दिल्ली से जोड़ दिया। जींद गोहाना सोनीपत रेल लाइन बिछाकर इन्हें आपस में जोड़ दिया। दीपेन्द्र हुड्डा ने कहा कि मुख्यमंत्री जी से अनुरोध है कि वो प्रधानमंत्री जी को इस बात से जरूर अवगत कराएं कि जिस रेल लाइन पर वो हाइड्रोजन ट्रेन चलवा रहे हैं, उसका निर्माण भूपेन्द्र सिंह हुड्डा के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार ने कराया था। कांग्रेस सरकार के 10 साल में सवा 300 किमी. रेल लाइन और 83 किमी. मेट्रो का जाल हरियाणा में बिछाकर चार शहरों को मेट्रो से जोड़ने का कार्य किया गया था, जिसमें गुड़गांव, फरीदाबाद, बल्लभगढ़ और बहादुरगढ़ शामिल हैं। बीजेपी सरकार ने हरियाणा के लिए मंजूर कराए गए इंटरनेशनल एयरपोर्ट को जेवर भेज दिया।







