हरियाणा में आईपीएस अधिकारियों का बड़ा फेरबदल, जेल, एफएसएल और एटीएस में नई तैनातियां

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

9 आईपीएस अधिकारियों के तबादले और नई जिम्मेदारियां, गृह विभाग ने जारी किए आदेश

चंडीगढ़, 10 जुलाई। हरियाणा सरकार ने राज्य के पुलिस प्रशासन में महत्वपूर्ण फेरबदल करते हुए 9 आईपीएस अधिकारियों के तबादले एवं नई नियुक्तियों के आदेश जारी किए हैं। गृह विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार ये नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू होंगी। राज्य सरकार ने जेल विभाग, फॉरेंसिक साइंस लैब (एफएसएल), पंचकूला पुलिस और एंटी टेररिस्ट स्क्वॉड (एटीएस) सहित कई महत्वपूर्ण इकाइयों में नई तैनातियां की हैं।

अरशिंदर सिंह चावला को मिली जेल महानिदेशक की जिम्मेदारी

हरियाणा राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के महानिदेशक अरशिंदर सिंह चावला (1993 बैच) को उनके वर्तमान कार्यभार के अतिरिक्त महानिदेशक, कारागार, हरियाणा, पंचकूला का दायित्व सौंपा गया है। यह नियुक्ति रिक्त पद के विरुद्ध की गई है।

कला रामचंद्रन को एफएसएल मधुबन का अतिरिक्त कार्यभार

कला रामचंद्रन (1994 बैच), जो वर्तमान में महानिदेशक, मधुबन कॉम्प्लेक्स तथा डीजीपी ट्रेनिंग एवं निदेशक, हरियाणा पुलिस अकादमी, मधुबन के पद पर कार्यरत हैं, उन्हें अतिरिक्त जिम्मेदारी देते हुए निदेशक, एफएसएल मधुबन नियुक्त किया गया है।

पंकज नैन बने पंचकूला पुलिस आयुक्त

समुदाय पुलिसिंग एवं आउटरीच के विशेष अधिकारी पंकज नैन (2007 बैच) को उनके वर्तमान दायित्वों के अतिरिक्त पुलिस आयुक्त, पंचकूला का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

एटीएस में भी बड़ा बदलाव

राज्य सरकार ने एंटी टेररिस्ट स्क्वॉड (एटीएस) को मजबूत करने के उद्देश्य से कई अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी हैं।

  • नाजनीन भसीन (2007 बैच) को अतिरिक्त कार्यभार के रूप में आईजीपी, एटीएस हरियाणा नियुक्त किया गया है।
  • लोकेन्द्र सिंह (2014 बैच) को एसपी, एंटी टेररिस्ट स्क्वॉड (एटीएस) बनाया गया है।
  • उपासना (2017 बैच) को भी एसपी, एटीएस की जिम्मेदारी दी गई है।
  • वरुण सिंगला (2017 बैच) को भी एसपी, एटीएस के पद पर तैनात किया गया है।
पंचकूला में नए डीसीपी की नियुक्ति

सृष्टि गुप्ता (2021 बैच) को आईजी वेलफेयर, पुलिस मुख्यालय तथा एसपी/एचएसएनसीबी हरियाणा का कार्यभार सौंपा गया है। वह इस पद पर मोहित हांडा का स्थान लेंगी।

इसके अलावा अदिति सिंह (2021 बैच) को डीसीपी, पंचकूला नियुक्त किया गया है।

कानून व्यवस्था और सुरक्षा तंत्र को मजबूत करने की कवायद

हरियाणा सरकार द्वारा किए गए इस प्रशासनिक फेरबदल को राज्य की कानून-व्यवस्था, जेल प्रशासन, फॉरेंसिक जांच तंत्र तथा आतंकवाद निरोधी इकाई को और अधिक प्रभावी एवं सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। हाल के महीनों में राज्य सरकार पुलिस प्रशासन में लगातार फेरबदल कर विभिन्न इकाइयों को मजबूत करने की रणनीति पर काम कर रही है।

Bharat Sarathi
Author: Bharat Sarathi

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

error: Content is protected !!