भाजपा कार्यालय गुरुकमल में भव्यता के साथ मनाई जाएगी डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

*रविवार को आयोजित कार्यक्रम में राष्ट्रीय महामंत्री विनोद तावड़े और प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता रहेंगी मुख्य अतिथि*

*डॉ. मुखर्जी के राष्ट्रवाद, एकता और अखंडता के विचारों को किया जाएगा नमन: अरविंद सैनी*

*फरीदाबाद में प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता का स्वागत एवं अभिनंदन कार्यक्रम*

चंडीगढ़,  4 जुलाई । भारतीय जनता पार्टी द्वारा राष्ट्रवादी विचारक, प्रखर शिक्षाविद एवं भारतीय जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती रविवार को भाजपा कार्यालय गुरुकमल में भव्य एवं गरिमामय समारोह के रूप में मनाई जाएगी। कार्यक्रम में भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री विनोद तावड़े तथा भाजपा हरियाणा की प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होकर कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगी। गुरुग्राम से पहले प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता फरीदाबाद पहुंचेगी। फरीदाबाद में कार्यकर्ता प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता का भव्य स्वागत और अभिनंदन करेंगे।

प्रदेश मीडिया प्रभारी अरविंद सैनी ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का संपूर्ण जीवन राष्ट्रभक्ति, राष्ट्रीय एकता और सांस्कृतिक चेतना का प्रतीक रहा है। उन्होंने देश की अखंडता और स्वाभिमान की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व समर्पित किया। उनका संकल्प एक देश में दो विधान, दो प्रधान और दो निशान नहीं चलेंगे आज भी प्रत्येक राष्ट्रवादी के लिए प्रेरणा का स्रोत है। उन्होंने कहा कि डॉ. मुखर्जी के विचार और आदर्श भारतीय जनता पार्टी की वैचारिक शक्ति एवं संगठनात्मक आधार हैं।

अरविंद सैनी ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने शिक्षा, राष्ट्रवाद और लोकतांत्रिक मूल्यों को सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। उनका बलिदान भारत की एकता, अखंडता और राष्ट्रीय स्वाभिमान की रक्षा के लिए सदैव स्मरणीय रहेगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने जम्मू-कश्मीर से धारा 370 हटाकर डॉ. मुखर्जी के अधूरे संकल्प को पूरा करने का ऐतिहासिक कार्य किया है। आज देश उनके दिखाए मार्ग पर आगे बढ़ते हुए मजबूत, आत्मनिर्भर और एक भारत-श्रेष्ठ भारत के संकल्प को साकार कर रहा है।

प्रदेश मीडिया प्रभारी अरविंद सैनी ने बताया कि रविवार को प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता के दो प्रमुख कार्यक्रम निर्धारित हैं। सबसे पहले वे फरीदाबाद पहुंचेंगी, जहां प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार आगमन पर भाजपा कार्यकर्ता ढोल-नगाड़ों, पुष्पवर्षा और भव्य स्वागत के साथ उनका अभिनंदन करेंगे।

फरीदाबाद के बाद प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता गुरुग्राम पहुंचकर भाजपा कार्यालय गुरुकमल में आयोजित डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती समारोह में भाग लेंगी और कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगी। इस अवसर पर भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री विनोद तावड़े भी उपस्थित रहेंगे।

Bharat Sarathi
Author: Bharat Sarathi

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!