मुंडन कराकर पहरावर में भरत तिवारी को दी जयहिंद ने श्रद्धांजलि

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

रोहतक के पहरावर में मनाया 5वाँ भगवान परशुराम जन्मोत्सव

पुलिस मेरा भी एनकाउंटर करा सकती है : जयहिंद

भरत तिवारी मेरी तरह क्रांतिकारी था, इसलिए मारा : जयहिंद

बिहार CM का मुंह काला करो, ₹5 लाख दूंगा, जूतों की माला डालने पर 11 लाख : जयहिंद

रोहतक 28 जून – हरियाणा के रोहतक में आम आदमी पार्टी के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष ओर जयहिंद सेना प्रमुख नवीन जयहिंद ने पहरावर में भरत तिवारी को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि पुलिस मेरा एनकाउंटर करा सकती है। जयहिंद ने कहा कि मैं भी बिहार के भरत तिवारी की तरह क्रांतिकारी हूं, उसका भी इसी कारण एनकाउंटर हुआ। अब मैं निशाने पर हूं।

जयहिंद रोहतक के पहरावर में भगवान परशुराम जयंती कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा-बिहार के सीएम सम्राट चौधरी को जो एक जूता मारेगा, उसे एक लाख रुपए ईनाम दूंगा। जो थप्पड़ मारेगा, उसे दो लाख रुपए। जो मुंह काला करेगा, उसे 5 लाख रुपए और जो जूतों की माला डालेगा, उसे 11 लाख रुपए दूंगा। पैसों के लिए चाहे किडनी बेचनी पड़े, लेकिन वादा पूरा करूंगा।

इसके बाद भरत तिवारी को श्रद्धांजलि देते हुए कार्यक्रम में ही मौन रखा और बाद में सामूहिक मुंडन तक करवाया।

भरत तिवारी क्रांतिकारी था, इसलिए माराः जयहिंद

नवीन जयहिंद ने कहा कि भरत तिवारी एक क्रांतिकारी था, उसका एनकाउंटर नहीं बल्कि पुलिस ने हत्या की है। बिहार के सीएम सम्राट चौधरी ने ही हत्या करवाई है। स्थानीय एसपी भरत तिवारी के घर जाकर उसकी मां-भाई को धमकाता रहा था। ये सरकार का तानाशाही रवैया दिखाता है।

मेरा भी एनकाउंटर कर सकते है : जयहिंद

नवीन जयहिंद ने कहा कि हरियाणा सरकार ने कई केस उनके ऊपर भी लगा रखे हैं। सरकार भविष्य में उनका एनकाउंटर भी करवा सकती है। क्योंकि आज देश क्रांतिकारियों का नहीं रहा, जो आवाज उठाता है, उसे मारा जाता। भरत तिवारी ने एक संदेश दिया कि एक आदमी भी लड़ सकता है। भरत तिवारी अपनी आखिरी सांस तक भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ा, मैं भी लड़ता रहूंगा।

भ्रष्ट सिस्टम व सरकार से पूछेंगे सवाल : जयहिंद

भरत तिवारी की मौत पर ना तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कुछ बोले और ना ही विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने कुछ कहा। सिस्टम व सरकार दोनों के खिलाफ आवाज उठाने वाले को कुचल दिया जाता है। लेकिन वह सिस्टम व सरकार से सवाल पूछते रहेंगे।

सुप्रीम कोर्ट सीबीआई जांच करवाएः जयहिंद

नवीन जयहिंद ने कहा कि नेता व अधिकारियों से सवाल करना गलत नहीं है। भरत तिवारी ने भी सरकार व अधिकारियों से सवाल किए थे, जिसके कारण उसे मार दिया गया। सुप्रीम कोर्ट को इस मामले में अपने अंतर्गत सीबीआई की जांच करवाई चाहिए, ताकि भरत तिवारी के परिवार को न्याय मिल सके।

गौर करने योग्य बात है बिहार के भोजपुर के शाहपुर गांव में गत दिनों 17 जून को जनता की आवाज उठाने वाले भरत तिवारी का फर्जी एनकाउंटर कर दिया गया जो फेसबुक लाइव आकर अपने गांव के लोगों की समस्या उठा रहा था लेकिन इसी विवाद में मारा गया

Bharat Sarathi
Author: Bharat Sarathi

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!