हरियाणा में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 7 IAS, 1 IFS और 10 HCS अधिकारियों के तबादले

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

रोहतक मंडल को मिली नई आयुक्त, उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा, परिवहन और नगर निकायों में भी बड़े बदलाव

चंडीगढ़, 26 जून। हरियाणा सरकार ने गुरुवार देर शाम बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 7 IAS, 1 IFS और 10 HCS अधिकारियों के तत्काल प्रभाव से तबादले एवं नई नियुक्तियों के आदेश जारी किए हैं। मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी द्वारा जारी आदेशों में शिक्षा, परिवहन, पर्यावरण, नगर निकाय, वित्त, शहरी विकास और जिला प्रशासन सहित कई महत्वपूर्ण विभागों में बदलाव किए गए हैं।

मोनिका मलिक बनीं रोहतक मंडल की आयुक्त

आईएएस अधिकारी मोनिका मलिक को रोहतक मंडल का आयुक्त नियुक्त किया गया है। वह अब तक हरियाणा राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग की सचिव, महिला आयोग की सदस्य सचिव तथा हरियाणा महिला विकास निगम की प्रबंध निदेशक के रूप में कार्यरत थीं।

प्रभजोत सिंह को राज्य परिवहन महानिदेशक की जिम्मेदारी

तकनीकी शिक्षा विभाग के महानिदेशक प्रभजोत सिंह को महानिदेशक, राज्य परिवहन, हरियाणा नियुक्त किया गया है।

उच्च शिक्षा और पर्यावरण विभाग में बड़ा बदलाव

आईएफएस अधिकारी एस. नारायणन को महानिदेशक, पर्यावरण हरियाणा तथा पर्यावरण, वन एवं वन्यजीव विभाग के सचिव का दायित्व सौंपा गया है।

वहीं आईएएस वीरेंद्र कुमार दहिया को दोहरी जिम्मेदारी देते हुए महानिदेशक, उच्च शिक्षा एवं विशेष सचिव (उच्च शिक्षा) तथा महानिदेशक, तकनीकी शिक्षा नियुक्त किया गया है।

फरीदाबाद, हिसार, करनाल और गुरुग्राम में नई जिम्मेदारियां
  • नीरज (IAS) को एचएसवीपी, फरीदाबाद के प्रशासक एवं अतिरिक्त निदेशक, अर्बन एस्टेट, फरीदाबाद बनाया गया है।
  • सलोनी शर्मा (IAS) को नगर निगम करनाल की आयुक्त नियुक्त किया गया।
  • सी. जयशारदा (IAS) को जिला नगर आयुक्त हिसार, नगर निगम आयुक्त हिसार तथा इंटीग्रेटेड मैन्युफैक्चरिंग क्लस्टर (SPV) हिसार की अतिरिक्त सीईओ की जिम्मेदारी दी गई है।
  • सपना यादव (HCS) को संयुक्त आयुक्त, नगर निगम गुरुग्राम नियुक्त किया गया है।
वित्त विभाग में नई जिम्मेदारी

आईएएस हितेश कुमार मीणा को उनके वर्तमान कार्यभार के साथ वित्त विभाग में अतिरिक्त सचिव का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

HCS अधिकारियों के भी व्यापक तबादले

आदेशों के तहत कई HCS अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां दी गई हैं, जिनमें प्रमुख रूप से—

  • कुशल कटारिया – अतिरिक्त आयुक्त, नगर निगम गुरुग्राम।
  • पंकज कुमार – अतिरिक्त निदेशक, शहरी स्थानीय निकाय विभाग एवं संयुक्त सचिव।
  • डॉ. सुभाष चंदर – संयुक्त निदेशक, सामाजिक न्याय, अधिकारिता, अनुसूचित जाति एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग तथा संयुक्त निदेशक (प्रशासन), आतिथ्य विभाग।
  • मानव मलिक – संयुक्त निदेशक, सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग (अतिरिक्त कार्यभार)।
  • मनीष कुमार यादव – एसडीएम, गुहला।
  • गुरविंदर सिंह – एसडीएम, पिहोवा।
  • अर्पित गहलावत – जिला रजिस्ट्रार, फर्म एवं सोसायटी, गुरुग्राम।
  • मयंक वर्मा – संयुक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी, आयुष्मान भारत हरियाणा स्वास्थ्य संरक्षण प्राधिकरण (अतिरिक्त कार्यभार)।
  • सुरेश (HCS) – सिटी मजिस्ट्रेट, करनाल।
तत्काल प्रभाव से लागू होंगे आदेश

सरकार ने स्पष्ट किया है कि सभी तबादला एवं नियुक्ति आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होंगे। साथ ही कुछ पदों को आईएएस (वेतन) नियम, 2016 के तहत वरिष्ठ आईएएस पदों के समकक्ष घोषित किया गया है। आदेशों के अनुसार, एचसीएस अधिकारी शशि वसुंधरा की नई पोस्टिंग के संबंध में अलग से आदेश जारी किए जाएंगे।

Bharat Sarathi
Author: Bharat Sarathi

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!