पीडब्ल्यूडी सड़कों के किनारे बिजली ढांचे के स्थानांतरण हेतु लागत अनुमान मांगा

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

गुरुग्राम, 25 जून 2026। दक्षिण एवं उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम (डीएचबीवीएन एवं यूएचबीवीएन) के प्रबंध निदेशक श्री विक्रम सिंह के निर्देशानुसार डीएचबीवीएन ने लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) की सड़कों एवं बरमों के किनारे स्थापित विद्युत अवसंरचना के संभावित स्थानांतरण के लिए सभी अधीक्षण अभियंताओं (ऑपरेशन) से लागत का अनुमान (रफ कॉस्ट एस्टिमेट) उपलब्ध कराने के निर्देश जारी किए हैं।

डीएचबीवीएन के मुख्य अभियंता (पीएंडडी) द्वारा बताया गया है कि पीडब्ल्यूडी विभाग की ओर से सड़कों के किनारे स्थापित उपयोगिता अवसंरचना (यूटिलिटी इंफ्रास्ट्रक्चर) के स्थानांतरण संबंधी विवरण मांगा गया है। इस संबंध में संबंधित क्षेत्रों में स्थित बिजली के खंभों, लाइनों, ट्रांसफार्मरों एवं अन्य विद्युत परिसंपत्तियों का आंकलन कर उनके स्थानांतरण की संभावित लागत तैयार करने को कहा गया है।

निगम ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे अपने-अपने अधिकार क्षेत्र में प्रस्तावित स्थानांतरण स्थलों का परीक्षण कर शीघ्रातिशीघ्र लागत अनुमान तैयार कर मुख्यालय को भेजें, ताकि समेकित रिपोर्ट निर्धारित समयावधि में सक्षम प्राधिकारी एवं पीडब्ल्यूडी विभाग को उपलब्ध कराई जा सके।

डीएचबीवीएन ने इस कार्य को अत्यंत आवश्यक श्रेणी में रखते हुए समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

Bharat Sarathi
Author: Bharat Sarathi

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!