गुरुग्राम में वेस्ट टू एनर्जी प्लांट स्थापना की दिशा में बढ़े कदम

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

नगर निगम गुरुग्राम में आयोजित ओरिएंटेशन कार्यक्रम में विभिन्न निकायों के अधिकारियों ने लिया हिस्सा

गुरुग्राम, 24 जून। गुरुग्राम जिले में ठोस कचरा प्रबंधन को अधिक वैज्ञानिक एवं पर्यावरण अनुकूल बनाने के लिए वेस्ट टू एनर्जी प्लांट स्थापना की दिशा में कार्रवाई शुरू कर दी गई है। इसी क्रम में नगर निगम गुरुग्राम कार्यालय में एक ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें नगर निगम गुरुग्राम, नगर निगम मानेसर, नगर परिषद सोहना, नगर परिषद पटौदी जटौली मंडी तथा नगर पालिका फरुखनगर के अधिकारियों ने भाग लिया।

कार्यक्रम में विशेषज्ञों द्वारा वेस्ट टू एनर्जी परियोजना की अवधारणा, तकनीकी प्रक्रियाओं एवं संभावित लाभों पर विस्तृत प्रस्तुति दी गई। अधिकारियों को बताया गया कि इस परियोजना के माध्यम से ठोस कचरे का वैज्ञानिक प्रसंस्करण कर ऊर्जा का उत्पादन किया जा सकेगा, जिससे लैंडफिल पर दबाव कम होगा तथा पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा मिलेगा।

बैठक में विभिन्न स्थानीय निकायों के समन्वय से परियोजना को सफल बनाने तथा भविष्य की कार्ययोजना पर चर्चा की गई। अधिकारियों ने कहा कि वेस्ट टू एनर्जी प्लांट गुरुग्राम जिले में आधुनिक, टिकाऊ एवं प्रभावी कचरा प्रबंधन व्यवस्था विकसित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल साबित होगा।

Bharat Sarathi
Author: Bharat Sarathi

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!