केयू कुलगुरु प्रो. सोमनाथ सचदेवा ने की राज्यपाल से शैक्षणिक उपलब्धियों पर चर्चा

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

थानेसर, संजीव कुमारी 19 जून : कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलगुरु सोमनाथ सचदेवा ने हरियाणा के राज्यपाल एवं कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलाधिपति असीम कुमार घोष से लोकभवन, चंडीगढ़ में शिष्टाचार भेंट कर विश्वविद्यालय की शैक्षणिक, शोध, खेल एवं सांस्कृतिक उपलब्धियों की विस्तृत जानकारी दी।

इस अवसर पर कुलगुरु प्रो. सोमनाथ सचदेवा ने बताया कि राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष के मार्गदर्शन एवं प्रेरणा से कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय ने राष्ट्रीय स्तर पर उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं। विश्वविद्यालय को हाल ही में एनआईआरएफ रैंकिंग में 35वां स्थान प्राप्त हुआ है। इसके अतिरिक्त राष्ट्रीय शिक्षा नीति -2020) को प्रभावी रूप से लागू करने के लिए विश्वविद्यालय को प्रतिष्ठित प्लेटिनम अवार्ड से भी सम्मानित किया गया है। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय शिक्षा, अनुसंधान, नवाचार, कौशल विकास तथा विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर कार्य कर रहा है।

राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय की उपलब्धियों की सराहना करते हुए कहा कि नैक से ए++ ग्रेड प्राप्त कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय शिक्षा, शोध एवं अनुसंधान, विज्ञान, खेल तथा सांस्कृतिक गतिविधियों सहित विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य कर रहा है। उन्होंने विश्वविद्यालय की निरंतर प्रगति पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि उनका मार्गदर्शन एवं आशीर्वाद विश्वविद्यालय को सदैव मिलता रहेगा। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय भविष्य में भी उत्कृष्टता की नई मिसाल स्थापित करेगा।

Bharat Sarathi
Author: Bharat Sarathi

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!