नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी डॉक्टर चंद घंटों में गिरफ्तार

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

थानेसर, 1 जून (प्रमोद कौशिक/संजीव कुमारी)। कुरुक्षेत्र पुलिस ने नाबालिग युवती से गलत काम करने के आरोपी डॉक्टर को चंद घंटों में गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस अधीक्षक चन्द्र मोहन के कुशल मार्गदर्शन में थाना केयूके पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी डॉ. सलिन्द्र शैली निवासी दुःखभंजन कॉलोनी, कुरुक्षेत्र को गिरफ्तार किया।

पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि 31 मई 2026 को जिला कुरुक्षेत्र निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को शिकायत दी थी कि 29 मई को वह अपनी नाबालिग बेटी के साथ दवाई लेने एलएनजेपी अस्पताल आया था। अस्पताल में डॉक्टर द्वारा उसे और उसकी बेटी को अलग-अलग वार्डों में भर्ती किया गया था।

शिकायतकर्ता के अनुसार, 31 मई को जब वह अपनी बेटी से मिलने उसके वार्ड में गया तो लड़की ने बताया कि 29 मई को आरोपी डॉक्टर सलिन्द्र शैली ने उसके साथ छेड़छाड़ की तथा दुष्कर्म किया।

शिकायत मिलने के बाद थाना केयूके में आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। तफ्तीश के दौरान पीड़िता के बयान माननीय अदालत में दर्ज करवाए गए तथा उसका मेडिकल परीक्षण भी कराया गया।

थाना केयूके प्रभारी निरीक्षक सुरेन्द्र सिधु के मार्गदर्शन में सहायक उप निरीक्षक सुधीर कुमार और महिला सहायक उप निरीक्षक मुकेश की टीम ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी डॉक्टर सलिन्द्र शैली को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस टीम ने आरोपी से एलएनजेपी अस्पताल में घटनास्थल की निशानदेही भी करवाई।

गिरफ्तार आरोपी को माननीय अदालत में पेश किया गया, जहां से आगे की कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

Bharat Sarathi
Author: Bharat Sarathi

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!