प्रधानमंत्री मोदी के विचार जनसेवा के लिए प्रेरित करते हैं: डा. अर्चना गुप्ता

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

’’मन की बात’’ कार्यक्रम निस्वार्थ सेवा करने वाले लोगों का मनोबल बढ़ाने वाला कार्यक्रम है: डा. अर्चना गुप्ता

प्रधानमंत्री मोदी का ‘मन की बात’ कार्यक्रम जनभागीदारी और राष्ट्र निर्माण का सशक्त माध्यम: डॉ. अर्चना गुप्ता

डा. अर्चना गुप्ता ने समालखा के सेवा साधना केंद्र में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ सुना ‘मन की बात’ का 134वां एपिसोड

चंडीगढ़, 31 मई। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता ने समालखा स्थित सेवा साधना केंद्र में रविवार को भिवानी एवं महेंद्रगढ़ के कार्यकर्ताओं के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 134वें संस्करण को सुना। इस अवसर पर हरियाणा सरकार के मंत्री कृष्णलाल पंवार, मंत्री श्रुति चौधरी, विधायक कपूर सिंह वाल्मीकि, विधायक योगेंद्र राणा, विधायक घनश्याम सर्राफ, भिवानी जिला अध्यक्ष नरेंद्र कौशिक, महेंद्रगढ़ जिला अध्यक्ष सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कार्यक्रम सुनने के बाद डा. अर्चना गुप्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘मन की बात’ में देशवासियों को समाज सेवा, जल संरक्षण, खेल उपलब्धियों, पर्यावरण संरक्षण, भीषण गर्मी से बचाव तथा राष्ट्रहित में कार्य करने वाले प्रेरक व्यक्तित्वों के उदाहरणों से सकारात्मक संदेश दिया है। प्रधानमंत्री मोदी के विचार समाज में सकारात्मक बदलाव और जनसेवा की भावना को मजबूत करने का कार्य करते हैं।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने अपने संबोधन में जल संरक्षण को जन आंदोलन बनाने का आह्वान किया। देश के विभिन्न हिस्सों में जल बचाने और वर्षा जल संचयन के लिए चल रहे प्रयासों का उल्लेख करते हुए उन्होंने नागरिकों को जल संरक्षण के लिए सक्रिय भागीदारी का संदेश दिया। डा. गुप्ता ने कहा कि यह केवल प्राकृतिक संसाधनों की रक्षा का विषय नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के भविष्य को सुरक्षित करने का भी संकल्प है।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री ने युवाओं को राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया। उन्होंने समाज के उन लोगों का उल्लेख किया जो निस्वार्थ भाव से सेवा कार्यों में जुटे हुए हैं और अपने प्रयासों से समाज में सकारात्मक परिवर्तन ला रहे हैं। ऐसे व्यक्तित्व पूरे देश के लिए प्रेरणा स्रोत हैं और ‘मन की बात’ कार्यक्रम उन्हें राष्ट्रीय मंच प्रदान करने का कार्य करता है।

डा. अर्चना गुप्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए देश के युवाओं को खेलों के प्रति जागरूक और प्रेरित किया। इससे खेल संस्कृति को बढ़ावा मिलता है तथा नई पीढ़ी को अनुशासन, परिश्रम और राष्ट्र गौरव की भावना से जोड़ने में सहायता मिलती है।

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री ने भीषण गर्मी के दौरान स्वास्थ्य संबंधी सावधानियों और जनजागरूकता पर भी बल दिया। उन्होंने नागरिकों से स्वास्थ्य का ध्यान रखने, पर्याप्त पानी पीने और आवश्यक सावधानियां अपनाने का आग्रह किया। यह संदेश वर्तमान मौसम परिस्थितियों में विशेष रूप से महत्वपूर्ण है।

डॉ. अर्चना गुप्ता ने कहा कि ‘मन की बात’ केवल एक रेडियो कार्यक्रम नहीं है, बल्कि जनभागीदारी, प्रेरणा और विकसित भारत के संकल्प को सशक्त बनाने का प्रभावी माध्यम बन चुका है। यह कार्यक्रम नागरिकों को अपने कर्तव्यों के प्रति जागरूक करता है और राष्ट्र निर्माण में योगदान देने की प्रेरणा देता है।

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का मन की बात कार्यक्रम देश के विकास, संस्कृति, सामाजिक सरोकारों और जनभागीदारी को समर्पित कार्यक्रम है। इस कार्यक्रम से प्रत्येक नागरिक को नई ऊर्जा, सकारात्मक सोच और राष्ट्रसेवा का संकल्प प्राप्त होता है। विकसित भारत के लक्ष्य को साकार करने में ऐसे प्रेरक संवादों की महत्वपूर्ण भूमिका है और भाजपा कार्यकर्ता प्रधानमंत्री के संदेशों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करेंगे।

Bharat Sarathi
Author: Bharat Sarathi

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!