किसानों के सामने यूरिया-डीएपी का संकट, आमजन पर महंगाई की मार – दुष्यंत चौटाला

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

देश में बिगड़ते आर्थिक हालातों को सुधारने में भाजपा सरकार विफल – पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला

चंडीगढ़, 30 मई।हरियाणा के पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने देश में बढ़ती महंगाई और खराब होते जा रहे आर्थिक हालातों पर चिंता जाहिर करते हुए कहा है कि आम लोगों के लिए आने वाले दिन खासा संकटमय भरे हो सकते है। उन्होंने कहा कि आज महंगाई केवल पेट्रोल-डीजल तक सीमित नहीं है और देश के आर्थिक हालात बेहद गंभीर हो चुके है, जिस पर सरकार को तुरंत गहन चिंतन करने की जरूरत है। दुष्यंत चौटाला ने कहा कि देशभर में धान बिजाई के सीजन की शुरुआत में ही किसानों के सामने यूरिया-डीएपी का बड़ा संकट खड़ा हो गया है, क्योंकि मांग के अनुसार सरकार खाद की आपूर्ति नहीं कर पा रही है। उन्होंने कहा कि बिजाई के समय में खाद की कमी किसानों के लिए परेशानी और चिंता का विषय है, जिसे सरकार को गंभीरता से लेना चाहिए।

पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने कहा कि सीएनजी की कीमतों में चार रुपए, डीजल-पेट्रोल के दामों में लगभग आठ रुपए का इजाफा, डॉलर का 97 रुपए छूना ये दर्शाता है कि कैसे देश के आर्थिक हालात लगातार बिगड़ रहे है और आम लोगों पर महंगाई की मार पड़ रही है। उन्होंने कहा कि खुद को विश्वगुरु बताने वाली भाजपा सरकार महंगाई पर लगाम लगाने और आर्थिक हालातों को सुधारने में अब तक पूरी तरह से नाकाम साबित हुई है।

पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने बीजेपी सरकार से सवाल किया कि क्या सरकार आने वाले दिनों में पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दामों पर लगाम लगा पाएगी ? क्या किसानों को समय पर बिजाई के लिए यूरिया-डीएपी दे पाएगी? उन्होंने ये भी कहा कि खनन के लिए सबसे ज्यादा इस्तेमाल होने वाले सल्फ्यूरिक एसिड किल्लत की स्थिति में है और समय रहते इसकी कमी को पूरा नहीं किया गया तो आने वाले समय में बारिश के बाद सड़कों की मरम्मत का कार्य भी पूरी तरह से बाधित हो जाएगा।

Bharat Sarathi
Author: Bharat Sarathi

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!