गुरुग्राम पुलिस द्वारा ऑनलाईन गेमिंग/लोट्री फ्राड एवं साईबर धोखाधड़ी में संलिप्त गिरोह का किया पर्दाफाश, 06 आरोपी काबू

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कब्जा से 31 मोबाइल फोन, 09 लैपटॉप, 09 एटीएम कार्ड, 43 सिम कार्ड, 03 बैंक खातों की चेक बुक/पासबुक, 03 स्वाईप मशीान बरामद

गुरुग्राम: 30 मई 2026 – श्री गौरव फौगाट HPS सहायक पुलिस आयुक्त साईबर अपराध, गुरुग्राम के नेतृत्व में निरीक्षक मनोज कुमार, प्रबंधक थाना साईबर मानेसर, गुरूग्राम की पुलिस टीम ने कार्यवाही करते हुए दिनांक 29.05.2026 को पुलिस तकनीकी का प्रयोग करते असालतपुर,जनकपुरी दिल्ली में रैड की जहां पर ऑनलाइन गेमिंग पैनल पर सट्टा संचालित करने व साइबर धोखाधड़ी करने वाले गिरोह के 06 आरोपियों को काबू करने में सफलता हासिल की है। जिनकी पहचान 1.अर्जुन कुमार निवासी महारानी इन्कलेव,ओमविहार उतम नगर,दिल्ली, 2. हर्ष निवासी बूडपुर बीजापुर जिला उतर पश्चिम दिल्ली, 3. तनुज उर्फ नोनू निवासी शास्त्री नगर जिला उतर दिल्ली, 4. शोएब निवासी जे0जे0 कालोनी, दिल्ली, 5.समरजीत निवासी विष्णु गार्डन,दिल्ली व 6.निशान्त निवासी ओमविहार फेस-5 उतम नगर,दिल्ली के रूप में हुई है। उपरोक्त धोखाधड़ी में संलिप्तता पर आरोपियों के विरुद्ध थाना साइबर मानेसर, गुरुग्राम में अभियोग धारा 318(4) BNS के तहत पहले से ही अंकित है।

रेड के दौरान पुलिस टीम को फ्लैट के अंदर उपरोक्त 06 युवक लैपटॉप व मोबाईल फोन पर कार्य करते हुए मिले।

प्रारंभिक पूछताछ में ज्ञात हुआ कि एक अन्य व्यक्ति के कहने पर आरोपी निशांत अपने अन्य साथियों के साथ ऑनलाईन गेमिंग पैनल पर आईडी के माध्यम से कार्य करता था। ऑनलाइन गेम खिलाने के लिए ऐड चलाई जाती थी जब कोई कस्टमर गेम खेलने का इच्छुक होता तो गेमिंग वेबसाइट पर जाकर अपनी आईडी बनाता था और गेम खेलने के लिए वेबसाइट पर दिए हुए QR कोड पर पेमेंट की जाती थी। आरोपियों द्वारा ऑनलाईन गेम खेलने वाले व्यक्तियों से QR कोड के माध्यम से राशि प्राप्त कर गेमिंग आईडी में प्वाईंट/कॉइन जोड़ने का कार्य किया जाता था। आरोपियों को इसके बदले सैलरी तथा कमीशन मिलता था।

इस दौरान यह भी ज्ञात हुआ कि उन्हें बैंक खातों की किट, सिम कार्ड व QR कोड व्हाट्सएप के माध्यम से एक अन्य व्यक्ति द्वारा उपलब्ध करवाए जाते थे, जिससे वे ऑनलाईन गेमिंग एवं वित्तीय लेनदेन संचालित करते थे तथा साइबर धोखाधड़ी की वारदातों को अंजाम देते हैं।

आरोपियों के कब्जा से 31 मोबाइल फोन, 09 लैपटॉप, 09 एटीएम कार्ड, 43 सिम कार्ड, 03 बैंक खातों की चेक बुक/पासबुक, 03 स्वाईप मशीन बरामद की गई है।

आरोपियों को न्यायालय में पेश कर आरोपी निशांत व शोएब को 03 दिन के पुलिस हिरासत रिमांड पर लिया गया है। आरोपियों से अन्य साथी आरोपियों व वित्तीय लेन देन के संबंध में पूछताछ की जा रही है। अभियोग में आरोपियों से गहनता से पूछताछ की जा रही है। अभियोग का अनुसन्धान जारी है।

यहां पर यह भी उल्लेखनीय है कि बढ़ते साईबर अपराधों को देखते हुए गुरुग्राम पुलिस त्वरित कार्यवाही करते हुए साइबर अपराधियों पर कार्यवाही करती है। गुरुग्राम पुलिस बढ़ते साईबर अपराध को रोकने मे तथा आपराधियों को पकड़ने मे पूर्ण निष्ठा से कार्यरत है।

Bharat Sarathi
Author: Bharat Sarathi

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!