यूपी में ब्राह्मणों पर बढ़ते अत्याचार बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे : पंडित रविकांत शर्मा

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

विश्व ब्राह्मण संघ (भारत) ने पीड़ित परिवारों को आर्थिक सहायता, सुरक्षा और आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग उठाई

दिल्ली/विकासपुरी। पंडित रविकांत शर्मा ने उत्तर प्रदेश में ब्राह्मण समाज के खिलाफ बढ़ रही घटनाओं पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे अत्याचार किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि नोएडा निवासी मॉडल टिवेशा शर्मा द्वारा मध्य प्रदेश के जबलपुर में उठाए गए आत्मघाती कदम ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है।

उन्होंने कहा कि ससुराल पक्ष के कथित अत्याचारों से परेशान होकर टिवेशा शर्मा ने जीवन समाप्त करने जैसा कदम उठाया, जिससे पूरा समाज आहत है। पंडित रविकांत शर्मा ने कहा कि इस घटना ने देश की न्याय व्यवस्था और समाज दोनों को सोचने पर मजबूर कर दिया है।

उन्होंने आगे कहा कि उत्तर प्रदेश में ब्राह्मणों के खिलाफ बढ़ती घटनाएं बेहद चिंताजनक हैं। जेवर के 15 वर्षीय गोपाल शर्मा की निर्मम हत्या का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि इस प्रकार की घटनाओं ने पूरे ब्राह्मण समाज को भय और असुरक्षा के माहौल में धकेल दिया है।

पंडित रविकांत शर्मा ने आरोप लगाया कि प्रयागराज और सहारनपुर में ब्राह्मण समाज के लोगों पर एससी/एसटी एक्ट के तहत मुकदमे दर्ज किए गए, जबकि बुलंदशहर, जेवर और नोएडा क्षेत्र में हत्याओं की घटनाएं सामने आई हैं। उन्होंने कहा कि इन घटनाओं ने पूरे समाज को चिंतन करने पर मजबूर कर दिया है।

विश्व ब्राह्मण संघ (भारत) ने उत्तर प्रदेश सरकार से मांग की है कि पीड़ित परिवारों को एक-एक करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता दी जाए, सुरक्षा उपलब्ध कराई जाए तथा आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर कठोर से कठोर सजा दी जाए।

उन्होंने बताया कि विश्व ब्राह्मण संघ (भारत) का एक प्रतिनिधिमंडल जल्द ही पीड़ित परिवारों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना और समर्थन देगा।

Bharat Sarathi
Author: Bharat Sarathi

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!