हरियाणा सरकार ने बिजली निगमों में तकनीकी निदेशकों की नियुक्तियां कीं

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

*यूएचबीवीएन, डीएचबीवीएन और एचवीपीएन के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स में 5 वरिष्ठ अधिकारियों को मिली जिम्मेदारी*

गुरुग्राम, 25 मई 2026 । हरियाणा सरकार की आयुक्त एवं सचिव (ऊर्जा) अशिमा बराड़, आईएएस ने राज्य के ऊर्जा विभाग के निगमों यूएचबीवीएन, डीएचबीवीएन और एचवीपीएन में तकनीकी निदेशकों की नियुक्तियों के आदेश जारी किए हैं।

आज जारी किए गए आदेश में उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम, दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम और हरियाणा विद्युत प्रसारण निगम लिमिटेड के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स में 5 तकनीकी निदेशकों की नियुक्तियां की गई हैं।

जारी आदेशों के अनुसार, डीएचबीवीएन कैडर के मुख्य अभियंता रणदीप सिंह को यूएचबीवीएन के बोर्ड में तकनीकी निदेशक (पूर्णकालिक) नियुक्त किया गया है। वहीं, डीएचबीवीएन कैडर के मुख्य अभियंता विनोद कुमार अग्रवाल को डीएचबीवीएन के बोर्ड में तकनीकी निदेशक बनाया गया है।

इसके अतिरिक्त, एचवीपीएन कैडर के मुख्य अभियंता राजीव कुमार को एचवीपीएन के बोर्ड में तकनीकी निदेशक नियुक्त किया गया है। डीएचबीवीएन कैडर के मुख्य अभियंता रजनीश गर्ग को भी एचवीपीएन के बोर्ड में तकनीकी निदेशक (पूर्णकालिक) के रूप में जिम्मेदारी सौंपी गई है।

यूएचबीवीएन कैडर के मुख्य अभियंता मुकेश चौहान को डीएचबीवीएन के बोर्ड में तकनीकी निदेशक नियुक्त किया गया है।

ऊर्जा विभाग द्वारा जारी आदेशों के अनुसार, सभी नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू होंगी। इन अधिकारियों का कार्यकाल एक वर्ष अथवा अधिवार्षिकी आयु तक, जो भी बाद में हो, तक प्रभावी रहेगा।

Bharat Sarathi
Author: Bharat Sarathi

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!