हरियाणा में दो वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों को डीजीपी पद पर पदोन्नति

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

चंडीगढ़, 15 मई। हरियाणा सरकार ने भारतीय पुलिस सेवा (IPS) के वर्ष 1994 बैच के दो वरिष्ठ अधिकारियों को अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (ADGP) से पुलिस महानिदेशक (DGP) पद पर पदोन्नत करने के आदेश जारी किए हैं। गृह विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार यह पदोन्नति तत्काल प्रभाव से लागू होगी।

जारी आदेश के अनुसार, नवदीप सिंह विर्क को डीजीपी पद पर पदोन्नत किया गया है। वर्तमान में वे हरियाणा स्टेट एन्फोर्समेंट ब्यूरो तथा एचपीयूएस (एच) पंचकूला में विजिलेंस एवं सिक्योरिटी निदेशक के रूप में कार्यरत हैं।

इसके अलावा कला रामचंद्रन को भी डीजीपी पद पर पदोन्नति दी गई है। वे वर्तमान में हरियाणा पुलिस अकादमी, मधुबन की निदेशक तथा फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (एफएसएल), मधुबन, करनाल की निदेशक के अतिरिक्त प्रभार पर कार्यरत हैं।

हरियाणा सरकार के गृह विभाग द्वारा जारी आदेश अतिरिक्त मुख्य सचिव (गृह) सुधीर राजपाल के हस्ताक्षरों से जारी किए गए। आदेश की प्रतियां राज्यपाल सचिवालय, भारत सरकार के गृह मंत्रालय, मुख्य सचिव कार्यालय, पुलिस महानिदेशक कार्यालय सहित संबंधित विभागों को भेज दी गई हैं।

Bharat Sarathi
Author: Bharat Sarathi

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!