नगर निगम गुरुग्राम सदन की सामान्य बैठक 11 मई को HIPA में होगी

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

गुरुग्राम, 10 मई। नगर निगम गुरुग्राम सदन की सामान्य बैठक सोमवार, 11 मई 2026 को प्रातः 11 बजे आयोजित की जाएगी। बैठक की अध्यक्षता मेयर राजरानी मल्होत्रा करेंगी।

जानकारी के अनुसार यह बैठक गुरुग्राम के सेक्टर-18 स्थित हरियाणा लोक प्रशासन संस्थान (HIPA) में आयोजित होगी। बैठक में नगर निगम से जुड़े विभिन्न विकास कार्यों, जनहित मुद्दों तथा प्रशासनिक प्रस्तावों पर चर्चा किए जाने की संभावना है।

बैठक में निगम पार्षदों के साथ-साथ संबंधित विभागों के अधिकारी भी उपस्थित रहेंगे। सामान्य बैठक को लेकर निगम प्रशासन द्वारा सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

Bharat Sarathi
Author: Bharat Sarathi

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!