समाधान शिविरों में लंबित मामलों पर सख्त हुए डीसी उत्तम सिंह, अधिकारियों को दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

डीसी बोले- शिकायतों का समयबद्ध समाधान प्रशासन की नैतिक जिम्मेदारी

रुग्राम, 08 मई। डीसी उत्तम सिंह ने शुक्रवार को लघु सचिवालय में आयोजित समीक्षा बैठक में समाधान शिविरों के माध्यम से प्राप्त शिकायतों की प्रगति की विस्तार से समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी मामलों का प्राथमिकता के आधार पर तय समय सीमा में निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक शिकायत पर की गई कार्रवाई को संबंधित पोर्टल पर तुरंत अपडेट किया जाए, ताकि आमजन को उनकी शिकायत की स्थिति की सही जानकारी मिलती रहे और किसी प्रकार की लापरवाही की गुंजाइश न रहे।

बैठक के दौरान डीसी ने कहा कि समाधान शिविर आमजन और प्रशासन के बीच संवाद एवं विश्वास को मजबूत करने का प्रभावी माध्यम बन चुके हैं। इन शिविरों में विभिन्न विभागों के अधिकारी एक ही स्थान पर मौजूद रहकर लोगों की समस्याओं का समाधान कर रहे हैं, जिससे नागरिकों को बार-बार कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ते। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि शिकायतों के समाधान में केवल औपचारिकता न बरती जाए, बल्कि समस्याओं के मूल कारणों की पहचान कर स्थायी समाधान सुनिश्चित किया जाए।

डीसी उत्तम सिंह ने कहा कि आमजन की शिकायतों का समयबद्ध और प्रभावी निवारण केवल प्रशासनिक दायित्व ही नहीं, बल्कि हमारी नैतिक जिम्मेदारी भी है। अधिकारी संवेदनशीलता और गंभीरता के साथ प्रत्येक शिकायत पर कार्रवाई करें, ताकि लोगों का प्रशासन पर विश्वास और अधिक मजबूत हो सके।

बैठक में गुरुग्राम के एसडीएम हितेंद्र कुमार, सीटीएम ज्योति नागपाल सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Bharat Sarathi
Author: Bharat Sarathi

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!