स्थानीय निकाय चुनावों के लिए कांग्रेस ने नियुक्त किए प्रभारी, संगठन को मजबूत करने पर जोर

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

चंडीगढ़, 01 मई 2026 – हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने प्रदेश में होने वाले स्थानीय निकाय चुनावों को लेकर संगठनात्मक तैयारियों को तेज करते हुए विभिन्न क्षेत्रों के लिए प्रभारियों की नियुक्ति की है।

जारी सूची के अनुसार—
पंचकूला के लिए वरिष्ठ कांग्रेस नेता श्री शशि शर्मा को जिम्मेदारी सौंपी गई है, जबकि अंबाला में विधायक श्री अशोक अरोड़ा को प्रभारी बनाया गया है।

सोनीपत में दो विधायकों—श्री बी. बी. बत्रा और श्री चंद्र प्रकाश—को संयुक्त रूप से जिम्मेदारी दी गई है। वहीं रेवाड़ी एवं धारूहेड़ा क्षेत्र के लिए पूर्व मंत्री कैप्टन अजय सिंह यादव को प्रभारी नियुक्त किया गया है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने कहा कि इन नियुक्तियों का मुख्य उद्देश्य चुनाव प्रचार को अधिक प्रभावी, संगठित और परिणामोन्मुख बनाना है। उन्होंने भरोसा जताया कि कांग्रेस पार्टी स्थानीय निकाय चुनावों में पूर्ण बहुमत के साथ जीत दर्ज करेगी।

Bharat Sarathi
Author: Bharat Sarathi

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!