बिजली फीडरों की तुरंत बहाली सुनिश्चित करें – विक्रम सिंह

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

गुरुग्राम, 29 अप्रैल 2026 । हरियाणा सरकार के विशेष ऊर्जा सचिव व उत्तर एवं दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम के प्रबंध निदेशक विक्रम सिंह के निर्देशानुसार निगम द्वारा बिजली आपूर्ति व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए सभी सुपरिंटेंडिंग इंजीनियरों (एसई) को निर्देश जारी किए गए हैं कि वे अपने-अपने क्षेत्र में प्रभावित बिजली फीडरों की तुरंत बहाली सुनिश्चित करें।

प्रबंध निदेशक के निर्देशों के अनुसार, जहां कहीं भी किसी कारणवश फीडर बंद हैं या आपूर्ति बाधित है, वहां संबंधित अधिकारी बिना किसी देरी के मरम्मत कार्य पूरा करवाएं और बिजली आपूर्ति को बहाल करें। साथ ही, सभी एसई को निर्देशित किया गया है कि वे फील्ड स्टाफ की पर्याप्त तैनाती सुनिश्चित करें और कार्य की लगातार निगरानी रखें, ताकि उपभोक्ताओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

उन्होंने स्पष्ट किया है कि फीडरों की बहाली में किसी प्रकार की लापरवाही या अनावश्यक देरी पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों की जवाबदेही तय की जाएगी। सभी अधिकारियों से कहा गया है कि वे स्थिति की नियमित रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को उपलब्ध कराएं और आपूर्ति व्यवस्था को हर हाल में सामान्य बनाए रखें

Bharat Sarathi
Author: Bharat Sarathi

Leave a Comment

और पढ़ें