अपराधियों के खिलाफ गुरुग्राम पुलिस की जीरो टॉलरेंस की सख्त कार्रवाई

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

गुरुग्राम पुलिस की अवैध कब्जों/निर्माण पर सर्जिकल स्ट्राइक, अवैध निर्माण ध्वस्त”

आरोपियों पर दर्ज है लगभग 02 दर्जन गंभीर आपराधिक अभियोग

गुरुग्राम : 28 अप्रैल 2026 – जीरो टॉलरेंस नीति के तहत गुरुग्राम पुलिस ने भूमि माफियाओं और आदतन अपराधियों के खिलाफ एक सटीक एवं सशक्त अभियान चलाते हुए शहर में अवैध कब्जों/अवैध निर्माण के संगठित नेटवर्क पर करारा प्रहार किया जा रहा है। इसी कड़ी में पुख्ता खुफिया सूचना के आधार पर टोडापुर, हेली मंडी जिला गुरुग्राम व गांव बासुंडा जिला गुरुग्राम में अवैध रूप से किए गए मकान के निर्माण, कमरों व ऑफिस की पहचान कर मशीनरी की सहायता से पूरी तरह अवैध निर्माण को ध्वस्त किया गया, जिससे भूमि को उसके मूल स्वरूप में बहाल किया गया।

इस कार्यवाही में अपराधी कृष्ण निवासी गांव रामपुर जिला गुरुग्राम व संदीप निवासी गांव तिरपडी जिला गुरुग्राम को चिन्हित किया गया। उपरोक्त आरोपी कृष्ण हत्या,हत्या का प्रयास, चोरी करने,लूट करने, धोखाधड़ी करने, शस्त्र अधिनियम तथा आरोपी संदीप हत्या, हत्या का प्रयास, मारपीट, अवैध वसूली व शस्त्र अधिनियम जैसे गंभीर अपराधिक गतिविधियों में संलिप्त रहा है तथा उपरोक्त आरोपी कृष्ण के विरुद्ध 15 अभियोग तथा आरोपी संदीप पर 07 अभियोग अंकित हैं।

जांच में यह भी सामने आया कि उपरोक्त अपराधी कृष्ण द्वारा अवैध रूप से दो मंजिला मकान बनाया हुआ था तथा आरोपी संदीप द्वारा अवैध रूप से ऑफिस व कमरे बनाए हुए थे।

कार्यवाही अपराध शाखा फर्रूखनगर, गुरुग्राम द्वारा जिला प्रशासन के समन्वय से की गई। पुलिस की कड़ी निगरानी में अवैध संरचनाओं को हटाकर भूमि को पूर्ण रूप से मुक्त कराया गया तथा पूरे अभियान के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखी गई।

गुरुग्राम पुलिस सार्वजनिक भूमि की सुरक्षा, कानून व्यवस्था बनाए रखने और नागरिकों को शोषण से बचाने के लिए पूर्णतः प्रतिबद्ध है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि ऐसे खुफिया-आधारित सख्त अभियान भविष्य में और अधिक तीव्रता के साथ जारी रहेंगे, ताकि गुरुग्राम को अपराध मुक्त एवं सुरक्षित बनाया जा सके।

Bharat Sarathi
Author: Bharat Sarathi

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!