भगवान परशुराम का जीवन हमें अन्याय और अधर्म के विरुद्ध संघर्ष करने की प्रेरणा देता है : मोहन लाल बड़ौली
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बड़ौली भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर कालिदास आश्रम सांपला पहुंचे और भगवान परशुराम की प्रतिमा पर श्रद्धासुमन अर्पित कर उन्हें नमन किया

चंडीगढ़, 19 अप्रैल। कालिदास आश्रम सांपला में रविवार को भगवान परशुराम के पावन जन्मोत्सव के अवसर पर एक भव्य एवं गरिमामयी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। श्री बड़ौली ने भगवान परशुराम की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया और भगवान परशुराम के जीवन, आदर्शों व योगदान को याद किया।भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि भगवान परशुराम भारतीय संस्कृति और धर्म के महान

प्रतीक हैं, जिनका जीवन त्याग, तपस्या और धर्म की रक्षा के लिए समर्पित रहा। उन्होंने कहा कि भगवान परशुराम का जीवन हमें अन्याय और अधर्म के विरुद्ध संघर्ष करने की प्रेरणा देता है। श्री बड़ौली ने कहा कि भगवान परशुराम के विचार और आदर्श सभी समाज के लिए प्रेरणादायक हैं। उन्होंने कहा कि उनके बताए मार्ग पर चलकर समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाया जा सकता है।
श्री बड़ौली ने कहा कि भगवान परशुराम केवल एक समुदाय के नहीं, बल्कि समस्त समाज के आराध्य हैं। समाज में सत्य, न्याय और धर्म की स्थापना के लिए हमें उनके आदर्शों को अपनाना चाहिए। उन्होंने युवाओं से आह्वान करते हुए कहा कि युवा वर्ग भगवान परशुराम के जीवन से प्रेरणा लेकर राष्ट्र निर्माण में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएं।

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि इस तरह के सामाजिक व धार्मिक कार्यक्रमों का उद्देश्य नई पीढ़ी को महान व्यक्तित्वों के जीवन और उनके विचारों से अवगत कराना है, ताकि समाज में सकारात्मक बदलाव लाया जा सके। उन्होंने कहा कि सांस्कृतिक विरासत को सहेजने और समाज में एकता एवं भाईचारे को बढ़ावा देने के लिए इस तरह के कार्यक्रम अत्यंत महत्वपूर्ण हैं।
मोहन लाल बड़ौली ने भगवान परशुराम के जीवन पर प्रकाश डालते हुए उनके आदर्शों को अपनाने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि इस तरह के भव्य आयोजन न केवल धार्मिक आस्था को मजबूती देते हैं, बल्कि समाज में एकता और सांस्कृतिक मूल्यों को भी सुदृढ़ करते हैं।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं, समाज के गणमान्य व्यक्तियों एवं भाजपा कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।








