वरिष्ठ नागरिक केसरी क्लब की बैठक में सांस्कृतिक कार्यक्रम की तैयारियों पर जोर

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

18 अप्रैल को गीता भवन में होगा सांस्कृतिक आयोजन, 17 अप्रैल को रिहर्सल तय

गुरुग्राम – बुधवार, 15 अप्रैल को सेक्टर-4 स्थित सामुदायिक भवन में वरिष्ठ नागरिक केसरी क्लब, गुड़गांव शाखा की कोर कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता क्लब के प्रधान श्री धर्म सागर ने की, जबकि मंच संचालन डी.एन. कवात्रा ने किया।

बैठक में आगामी 18 अप्रैल (तीसरे शनिवार) को गीता भवन, न्यू कॉलोनी, गुड़गांव में सुबह 11 बजे आयोजित होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रम को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। कार्यक्रम में क्लब के सदस्य भजन, गीत एवं कविता की प्रस्तुतियां देंगे।

क्लब के एंबेसडर श्री नंद किशोर सरदाना ने भी अपने गीतों की प्रस्तुति देने की घोषणा की, जबकि एच.एस. चावला ने अपने विचार साझा किए। बैठक के दौरान वार्षिक उत्सव की प्रस्तुतियों के लिए रिहर्सल भी करवाई गई। इस दौरान पूनम रावा ने गीत प्रस्तुत किया, वहीं नंद किशोर सरदाना और चंद्र शेखर शर्मा ने स्वागत गीत की प्रस्तुति दी।

सामूहिक गीत की रिहर्सल 17 अप्रैल (शुक्रवार) को सुबह 11:30 बजे सेक्टर-4 सामुदायिक भवन में आयोजित की जाएगी। इसके अलावा ग्रुप डांस (कपल डांस) की भी तैयारी की जा रही है।

बैठक में अर्जुन वशिष्ठ ने नाटिका का अभ्यास करवाते हुए उसकी प्रस्तुति की विधि समझाई। वहीं नंद किशोर सरदाना ने अपना एकल गीत भी प्रस्तुत किया।

इस अवसर पर श्रीमती नमिता जैन, श्रीमती वीना श्रीवास्तव, श्री मनीष, श्री रमेश वशिष्ठ एवं श्रीमती अंजला वधवा सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

Bharat Sarathi
Author: Bharat Sarathi

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!