16 व 17 अप्रैल को होगी एयर रेड वार्निंग सायरन की फील्ड टेस्टिंग

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

तकनीकी परीक्षण के दौरान कई बार बजेंगे सायरन, प्रशासन ने लोगों से न घबराने की अपील की

गुरुग्राम, 15 अप्रैल। जिला प्रशासन ने जानकारी दी है कि नागरिक सुरक्षा तंत्र को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से एयर रेड वार्निंग सिस्टम के आधुनिकीकरण के तहत 16 व 17 अप्रैल को गुरुग्राम में सायरन की फील्ड टेस्टिंग की जाएगी। यह परीक्षण भारत सरकार के गृह मंत्रालय के अंतर्गत सिविल डिफेंस एवं होम गार्ड्स के निर्देशों के अनुसार सिविल लाइन स्थित सिविल डिफेंस कार्यालय में सी-डॉट टीम द्वारा किया जा रहा है।

प्रवक्ता के अनुसार, इस दौरान सायरन कई बार बज सकते हैं, जो पूरी तरह तकनीकी परीक्षण का हिस्सा होंगे। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह किसी भी प्रकार की आपात स्थिति का संकेत नहीं है।

जिला प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि वे सायरन की आवाज सुनकर घबराएं नहीं और इस जानकारी को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाएं, ताकि किसी प्रकार की अफवाह या भ्रम की स्थिति उत्पन्न न हो।

Bharat Sarathi
Author: Bharat Sarathi

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!