राज बब्बर व पंकज डावर ने दमकल कर्मियों के धरने पर जाकर दिया समर्थन

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

-सेक्टर-29 दमकल केंद्र पर चल रहा है कर्मचारियों का धरना

-कर्मचारियों की मांगों करते हुए राज बब्बर ने की पूरा करने की मांग

गुडग़ांव। पूर्व सांसद राज बब्बर और कांगे्रस के गुडग़ांव शहरी जिला अध्यक्ष पंकज डावर ने दमकल विभाग के कर्मचारियों की मांगों का समर्थन किया। मंगलवार को सातवें दिन की हड़ताल में सेक्टर-29 में कर्मचारियों के धरने पर पहुंचकर दोनों नेताओं ने कहा कि सरकार को बिना देरी के कर्मचारियों की मांगों को पूरा करना चाहिए। उनके साथ मेयर प्रत्याशी सीमा पाहुजा भी मौजूद रहीं। कर्मचारियों ने राज बब्बर को अपनी मांगों का पत्र भी सौंपा।

अग्निशमन विभाग कर्मचारी यूनियन संबंधित नगरपालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के आह्वान पर मंगलवार को सातवें दिन भी कर्मचारियों की हड़ताल जारी रही। हड़ताली कर्मचारियों ने शहीद भवी चंद शर्मा व रणवीर सिंह को श्रद्धांजलि देते हुए बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती पर उनकी तस्वीर पर पुष्प अर्पित किए। इस अवसर पर पहुंचे पूर्व सांसद राज बब्बर ने फरीदाबाद अग्निकांड में शहीद हुए दमकल कर्मियों के लिए हड़ताल करके बैठे कर्मचारियों द्वारा की जा रही मांगों को जायज बताया। साथ ही सरकार से अपनी तरफ से भी बात करने का आश्वासन दिया। दमकल विभाग को लेकर उन्होंने कहा कि इस विभाग के कर्मचारी अपनी जान को खतरे में डालकर लोगों के जान-माल का नुकसान बचाने का काम करते हैं। बहुत ही खतरों का यह काम है। जब भी को आग जैसी आपदा आती है तो दमकल विभाग के कर्मचारी जांबाज होकर काम करते हैं। आग में फंसे लोगों के लिए ये कर्मचारी भगवान का रूप होते हैं। इन कर्मचारियों की भावनाओं का सरकार को सम्मान करना चाहिए। इनकी मांगों को बिना देरी के पूरा करना चाहिए, ताकि वे अपने काम को और भी अधिक जिम्मेदारी के साथ करते रहें। दमकल विभाग का हर कर्मचारी जिम्मेदार होता है। वह किसी भी सूरत में लोगों का जीवन, सामान बचाने में पीछे नहीं हटता। ऐसे में सरकार उनकी मांगों को मानने में पीछे ना हटे।

कांग्रेस जिला शहरी अध्यक्ष पंकज डावर ने भी दमकल विभाग के कर्मचारियों की मांगों का समर्थन करते हुए कहा कि कर्मचारियों की मांग जायज हैं। सरकार बिना देरी के इन्हें पूरा करे। दमकल विभाग के कर्मचारियों के हाथों में लोगों के जान-माल की सुरक्षा की बड़ी जिम्मेदारी है। अपनी जिम्मेदारी को ये हमेशा बेहतरी से निभाते हैं।

अग्निशमन यूनियन के जिला प्रधान साहुन सिंह, जोगिंदर, सुनील ने बताया कि कर्मचारियों की मांग है कि बीती 16 फरवरी को फरीदाबाद की कालकाजी स्टील फैक्ट्री में आग बुझाते समय जान गंवाने वाले भवी चन्द शर्मा व रणवीर सिंह के दोनों मृतक परिवारों को एक-एक करोड़ रुपये की आर्थिक मदद व परिवार के एक-एक सदस्य को सरकारी नौकरी दी जाए। इस मांग को लेकर सेक्टर-29 फायर स्टेशन पर जिले के सभी केंद्रों के कर्मचारी जुटे और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। हड़ताल की अध्यक्षता जिला प्रधान साहुन खान व मंच संचालन सुनील कुमार ने किया। सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा जिला गुरुग्राम के प्रधान बसन्त कुमार, ब्लॉक सचिव महेश कुमार व रिटायर्ड कर्मचारी संघ गुरुग्राम के जिला प्रधान कंवर लाल यादव, ब्लॉक प्रधान विक्रम यादव, सीटू के जिला प्रधान सुरेश नोहरा तथा नगर निगम गुरुग्राम के इकाई उप प्रधान ज्ञान चंद, संगठन सचिव दया चन्द, सीमा देवी, अनीता देवी, प्रियंका गब्बर सिंह, तेजपाल ने कर्मचारियों के साथ अग्निशमन कर्मचारियों की हड़ताल को समर्थन देने पहुंचे।

Bharat Sarathi
Author: Bharat Sarathi

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!