चंडीगढ़, 10 अप्रैल-हरियाणा ने तत्काल प्रभाव से एक आईएएस और 2 एचसीएस अधिकारियों के स्थानांतरण एवं नियुक्ति आदेश जारी किए हैं।
आईएएस अधिकारी डॉ. सुभिता ढाका को रजिस्ट्रार, सहकारी समितियां नियुक्त किया गया है।
वहीं, एचसीएस अधिकारी सुश्री चिनार को स्कूल शिक्षा विभाग में उप सचिव नियुक्त किया गया है।
श्री हरि राम को श्री अप्रतिम सिंह के स्थान पर उपमंडल अधिकारी (नागरिक), हथीन नियुक्त किया गया है।
श्री अप्रतिम सिंह के नियुक्ति के आदेश बाद में जारी किए जाएंगे। वे अपना कार्यभार छोड़ने के बाद मुख्य सचिव कार्यालय में अपनी ज्वाइनिंग रिपोर्ट प्रस्तुत करेंगे।







