जनगणना 2027 के तहत छात्राओं को स्व-गणना के लिए किया जागरूक

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सेक्टर-14 गर्ल्स कॉलेज में सेमिनार, परिवार व समाज तक संदेश पहुंचाने की अपील

गुरुग्राम, 10 अप्रैल – जनगणना-2027 के तहत स्व-गणना प्रक्रिया को सफल बनाने के उद्देश्य से आज सेक्टर-14 स्थित गर्ल्स कॉलेज में जागरूकता सेमिनार आयोजित किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्राओं को स्व-गणना की प्रक्रिया से अवगत कराना और उन्हें इस अभियान में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित करना रहा।

सेमिनार में उप निदेशक, जनगणना संचालन प्रमोद कुमार ने बताया कि 16 अप्रैल से शुरू होने वाली स्व-गणना के माध्यम से नागरिक स्वयं ऑनलाइन अपनी जानकारी दर्ज कर सकते हैं, जिससे पूरी प्रक्रिया सरल और पारदर्शी बनेगी। उन्होंने छात्राओं से कहा कि वे इस जानकारी को अपने परिवार, मित्रों और आसपास के लोगों तक पहुंचाएं, ताकि अधिक से अधिक लोग इस सुविधा का लाभ उठा सकें।

उन्होंने बताया कि स्व-गणना के लिए सबसे पहले पोर्टल पर जाकर अपना राज्य चुनें और वेरिफिकेशन कोड भरें। इसके बाद रजिस्ट्रेशन विकल्प में घर के मुखिया का नाम और मोबाइल नंबर दर्ज करें। एक मोबाइल नंबर से एक ही घर का पंजीकरण होगा। आगे भाषा विकल्प में 16 भाषाओं में से अपनी भाषा चुनें और ओटीपी वेरिफिकेशन पूरा करें।

इसके बाद अपना जिला व शहर का नाम दर्ज करें और मैप पर दिख रहे लाल मार्कर को अपने घर की सटीक लोकेशन पर सेट करें। इसके बाद सवाल-जवाब का सेक्शन खुलेगा, जिसमें हाउस लिस्टिंग से जुड़े 33 सवालों के जवाब देने होंगे। यदि किसी प्रश्न में कठिनाई हो तो नोट्स और टूलटिप्स की मदद ली जा सकती है।

सभी जानकारी भरने के बाद डाटा को ध्यान से जांच लें और फिर सबमिट करें। सबमिट करने के बाद स्क्रीन पर सेल्फ-एन्यूमरेशन आईडी दिखाई देगी। इसका स्क्रीनशॉट या फोटो लेकर सुरक्षित रखें। यह आईडी एसएमएस और ईमेल पर भी प्राप्त होगी। जब गणना कर्मी घर पर आएंगे, तो उन्हें यह आईडी दिखानी होगी।कार्य

क्रम में सहायक निदेशक, जनगणना संचालन गुरविंदर पाल सिंह, जिला समन्वय अधिकारी देवेश बंसल तथा मास्टर ट्रेनर संदीप मान उपस्थित रहे।

Bharat Sarathi
Author: Bharat Sarathi

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!