सरकार द्वारा श्रमिकों के वेतन में 35 प्रतिशत की जा चुकी बढ़ोतरी
श्रमिकों से शरारती तत्वों के बहकावे में न आने की अपील
मानेसर IMT में हड़ताल के दौरान कंपनी में तोड़फोड़ तथा सरकारी संपत्ति को नुकसान करने पर अज्ञात व्यक्तियों के विरुद्ध अभियोग अंकित
स्थिति पूरी तरह शांतिपूर्ण व नियंत्रण में
गुरुग्राम : 09 अप्रैल 2026 – आईएमटी मानेसर में कुछ लोगो द्वारा हड़ताल के दौरान निजी कंपनी में तोड़फोड़ की गई । पुलिस द्वारा समझाने पर पुलिस बल पर पथराव किया गया तथा कुछ निजी व सरकारी वाहनों को नुकसान पहुंचाया गया। जिसके बाद पुलिस बल द्वारा कानून व्यवस्था को नियंत्रण में रखने के लिए भीड़ पर हल्का बल प्रयोग किया गया। तोड़फोड़ करने, सरकारी व निजी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने तथा पुलिस पर पथराव करने पर थाना आईएमटी मानेसर, गुरुग्राम में अज्ञात लोगों के विरुद्ध अभियोग अंकित किया गया है।
गुरुग्राम पुलिस द्वारा कानून व्यवस्था को नियंत्रण में रखने के लिए समुचित संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है तथा स्थिति पूरी तरह शांतिपूर्ण तथा नियंत्रण में है।श्रमिकों से अपील है कि किसी शरारती तत्वों के बहकावे में ना आए तथा सभी श्रमिक नियमित रूप से अपनी अपनी कंपनियों में काम करे।








