गुरुग्राम, 9 अप्रैल 2026। हरियाणा के माननीय राज्यपाल प्रोफेसर असीम कुमार घोष द्वारा आज दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम (डीएचबीवीएन) के कार्यकारी अभियंता (सीबीओ) एवं एसजीआरए, इंजीनियर होशियार सिंह को वित्त वर्ष 2024-25 के दौरान एसजीआरए के रूप में उत्कृष्ट सेवाएं प्रदान करने पर सम्मानित किया गया।
यह सम्मान उन्हें वीरवार को चंडीगढ़ में आयोजित एक समारोह के दौरान प्रदान किया गया। इंजीनियर होशियार सिंह ने एसजीआरए के रूप में अपने दायित्वों का प्रभावी निर्वहन करते हुए उपभोक्ताओं की शिकायतों के त्वरित एवं संतोषजनक निपटान में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनके उत्कृष्ट कार्य और समर्पण के लिए उन्हें यह प्रतिष्ठित सम्मान प्रदान किया गया।
इस अवसर पर निगम के वरिष्ठ अधिकारियों ने इंजीनियर होशियार सिंह को इस उपलब्धि पर बधाई देते हुए कहा कि उनकी कार्यशैली, समर्पण और कर्तव्यनिष्ठा अन्य अधिकारियों के लिए प्रेरणास्रोत है।








