सहकारिता विभाग के लिंक अधिकारी नामित

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

चंडीगढ़, 9 अप्रैल-हरियाणा सरकार ने सहकारी विभाग में किसी अधिकारी के स्थानांतरण, सेवानिवृत्ति, अवकाश, प्रशिक्षण, दौरे अथवा चुनावी कार्य के कारण कोई पद रिक्त होने की स्थिति में विभाग का सुचारू कार्य संचालन सुनिश्चित करने के मकसद से लिंक अधिकारी नामित किए हैं।

मुख्य सचिव श्री अनुराग रस्तोगी द्वारा जारी आदेशानुसार रजिस्ट्रार, सहकारी समितियां, की अनुपस्थिति में सहकारिता सचिव लिंक अधिकारी-1 जबकि हैफेड के प्रबंध निदेशक लिंक अधिकारी-2 के तौर पर काम करेंगे।

हैफेड के प्रबंध निदेशक के मामले में शुगरफेड के प्रबंध निदेशक लिंक अधिकारी-1 जबकि एचडीडीसीएफ के प्रबंध निदेशक लिंक अधिकारी-2 होंगे।

शुगरफेड के प्रबंध निदेशक की अनुपस्थिति में हैफेड के प्रबंध निदेशक लिंक अधिकारी-1 जबकि सहकारिता सचिव लिंक अधिकारी-2 के तौर पर काम करेंगे।

एचडीडीसीएफ के प्रबंध निदेशक के मामले में शुगरफेड के प्रबंध निदेशक लिंक अधिकारी-1 जबकि हैफेड के प्रबंध निदेशक लिंक अधिकारी-2 होंगे।

आदेश में यह भी स्पष्ट किया गया है कि अवकाश, प्रशिक्षण, दौरे अथवा चुनावी कार्य हेतु जाने वाले अधिकारी को अपने नामित लिंक अधिकारी को अग्रिम तौर पर सूचित करना अनिवार्य होगा।

Bharat Sarathi
Author: Bharat Sarathi

और पढ़ें