हरियाणा में बड़े पैमाने पर IAS तबादले, कई जिलों के डीसी बदले

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

गुरुग्राम, करनाल समेत कई अहम पदों पर फेरबदल; अधिकारियों को अतिरिक्त जिम्मेदारियां

चंडीगढ़, 8 अप्रैल 2026: हरियाणा सरकार ने बुधवार को भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) अधिकारियों के व्यापक स्तर पर तबादले और नई नियुक्तियों के आदेश जारी किए। मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी द्वारा जारी आदेशों में वरिष्ठ से लेकर जिला स्तर तक बड़े बदलाव किए गए हैं।

आदेशों के अनुसार, कई अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं, जबकि कई को अतिरिक्त प्रभार देकर प्रशासनिक ढांचे को और मजबूत करने का प्रयास किया गया है।

प्रमुख बदलाव:
  • विनीत गर्ग को प्रिंटिंग एंड स्टेशनरी विभाग का अतिरिक्त मुख्य सचिव बनाया गया है।
  • अनुराग अग्रवाल को सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग का अतिरिक्त मुख्य सचिव और हरियाणा सरस्वती हेरिटेज बोर्ड का सलाहकार बनाया गया।
  • विजयेन्द्र कुमार को विकास एवं पंचायत विभाग की अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंपी गई।
  • राजीव रंजन को सहकारिता विभाग का अतिरिक्त प्रभार दिया गया।
  • पंकज अग्रवाल को आर्किटेक्चर विभाग का प्रधान सचिव नियुक्त किया गया।
  • सी.जी. रजनी कांतन को खनन एवं भूविज्ञान विभाग की अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई।
जिला स्तर पर बड़े बदलाव:
  • अजय कुमार को गुरुग्राम के उपायुक्त पद से हटाकर मुख्यमंत्री के डिप्टी प्रिंसिपल सेक्रेटरी-II के पद पर नियुक्त किया गया।
  • उत्तम सिंह को नया उपायुक्त गुरुग्राम बनाया गया।
  • आनंद कुमार शर्मा को करनाल का उपायुक्त नियुक्त किया गया।
अन्य महत्वपूर्ण नियुक्तियां:
  • जे. गणेशन को हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड का चेयरमैन और पब्लिक हेल्थ इंजीनियरिंग विभाग का अतिरिक्त प्रभार मिला।
  • अतुल कुमार को वित्त विभाग (हरियाणा-I) में अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई।
  • दुष्मंत कुमार बेहरा को राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग का सचिव बनाया गया।
  • मणि राम शर्मा को स्वास्थ्य विभाग का सचिव नियुक्त किया गया।
  • डॉ. आदित्य दहिया को हरियाणा पावर जनरेशन कॉर्पोरेशन लिमिटेड का एमडी (अतिरिक्त प्रभार) दिया गया।

सरकार के इस बड़े प्रशासनिक फेरबदल को शासन व्यवस्था में तेजी, विभागीय समन्वय और योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के लिहाज से अहम माना जा रहा है।

Bharat Sarathi
Author: Bharat Sarathi

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!