गुरुग्राम में आयुष विभाग के विशेष स्वास्थ्य व योग शिविर, अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियां तेज

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

विश्व स्वास्थ्य दिवस पर छात्रों को आयुष पद्धतियों का महत्व समझाया, आमजन को योग अपनाने के लिए किया प्रेरित

गुरुग्राम, 7 अप्रैल: आज दिनांक 07 अप्रैल 2026 को आयुष विभाग गुरुग्राम के अंतर्गत संचालित समस्त आयुष औषधालयों में 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में विशेष स्वास्थ्य शिविर एवं योग शिविरों का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। ये आयोजन मुख्यालय द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुरूप संपन्न हुए, जिनके तहत आगामी योग दिवस को व्यापक स्तर पर मनाने के लिए विभिन्न गतिविधियाँ लगातार आयोजित की जा रही हैं।

इसी क्रम में पालम विहार स्थित डी.पी.एस.जी. स्कूल में आयुर्वेदिक चिकित्सक अधिकारी डॉ. अनुप्रिया द्वारा विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर विद्यार्थियों को आयुष पद्धतियों के महत्व पर व्याख्यान दिया गया। उन्होंने छात्रों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और योग को दैनिक दिनचर्या में शामिल करने का संदेश दिया।

शिविरों के दौरान आयुष चिकित्सकों एवं योग प्रशिक्षकों ने आमजन को योग के महत्व, नियमित योगाभ्यास के लाभ तथा संतुलित जीवनशैली अपनाने के प्रति जागरूक किया। इस अवसर पर विभिन्न योगासन, प्राणायाम एवं ध्यान की विधियों का अभ्यास भी कराया गया, जिससे उपस्थित लोगों को शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रहने की प्रेरणा मिली।

इसके साथ ही कॉमन योग प्रोटोकॉल (CYP) के अंतर्गत निर्धारित योग अभ्यासों का प्रशिक्षण भी प्रदान किया गया, ताकि अधिक से अधिक लोग आगामी अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर आयोजित सामूहिक योग प्रदर्शन में सक्रिय भागीदारी कर सकें।

विशेष स्वास्थ्य शिविरों में आयुर्वेद, होम्योपैथी सहित अन्य आयुष पद्धतियों के माध्यम से रोगों की जांच, निःशुल्क परामर्श तथा आवश्यकतानुसार औषधियों का वितरण किया गया।

आयुष विभाग द्वारा आयोजित इन कार्यक्रमों के माध्यम से व्यापक जन-जागरूकता अभियान चलाया गया, जिसमें अधिकाधिक जनभागीदारी सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया गया।

कार्यक्रमों का मुख्य उद्देश्य अधिक से अधिक लोगों को योग से जोड़ना और 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को सफल बनाना है। आयुष विभाग, गुरुग्राम ने स्पष्ट किया कि भविष्य में भी इस प्रकार के जनहितकारी एवं जागरूकता कार्यक्रम निरंतर आयोजित किए जाते रहेंगे।

Bharat Sarathi
Author: Bharat Sarathi

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!