‘बेपरवाह मुख्यमंत्री’ और भाजपा सरकार की नकारी, प्रदेश की जनता की सुरक्षा पर भारी : आदित्य सुरजेवाला

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

नायब सैनी सरकार के ‘क्राइम राज’ में भाजपा नेता ही सुरक्षित नहीं।

फिरौती, रंगदारी, हत्या, दहशतगर्दी और आपराधिक वारदातें अब हरियाणा की पहचान बनी।

हरियाणा में ‘गायब सरकार’ और हर तरफ़ अपराध से मचा हाहाकार।

नरवाना विधानसभा में विभिन्न सामाजिक कार्यक्रमों में शिरकत की और कार्यकर्ताओं का कुशलक्षेम जाना।

नरवाना, 30 मार्च 2026 – कैथल से कांग्रेस विधायक आदित्य सिंह सुरजेवाला ने आज भाजपा शासित हरियाणा में बढ़ते अपराधों पर कड़ा हमला बोलते हुए नायब सैनी सरकार को ‘निकम्मी’ और ‘नकारा’ करार दिया। सुरजेवाला ने कहा कि ‘बेपरवाह मुख्यमंत्री’ और भाजपा सरकार की नकारी, प्रदेश की जनता की सुरक्षा पर भारी पड़ रही है। विधायक आदित्य सुरजेवाला सोमवार को नरवाना विधानसभा क्षेत्र में विभिन्न सामाजिक कार्यक्रमों में शिरकत करने पहुंचे थे। सुरजेवाला ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सैनी की ‘कुंभकर्णी नींद’ ने प्रदेश को ‘क्राइम सेंटर’ में बदल दिया है, जहां हर रोज रंगदारी, फिरौती, हत्याएं और दुष्कर्म जैसी घटनाएं आम हो गई हैं।

युवा विधायक आदित्य सुरजेवाला ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए कहा कि भाजपा की नाकारा सरकार में हरियाणा का हर कोना अपराध के कोहरे में डूबा हुआ है।हरियाणा में लगातार फिरौती, रंगदारी और जान मारने की धमकी की घटनाएं, भाजपा सरकार के ध्वस्त कानून व्यवस्था की धज्जियां उड़ा रही हैं। पिछले 11 सालों से प्रदेश में हर दिन गुंडों, गैंगों और माफियाओं की चलती मनमर्ज़ी ही की ख़बरों की सुर्खियां हैं। पानीपत के भाजपा नेता समेत पांच कारोबारियों से गैंगस्टर ने 24 करोड़ रुपए फिरौती की डिमांड की और रकम न देने पर गोलियों से भूलने की धमकी भी दी। जुलाना में भट्ठा संचालक से दो करोड़ रुपए की रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है, लगातार धमकी भरे डिमांड से परिवार में डर बना हुआ है। अंबाला में इमीग्रेशन कारोबारी से 50 लाख रुपए रंगदारी की डिमांड और लगातार धमकी से परिवार दहशत में है।भाजपा की नकारी सरकार के “अंधेरकाल” में “रंगदारी का धंधा” हरियाणा में हाहाकारी हो गया है। प्रदेश में हर दिन देसी-विदेशी गैंगों की फिरौती और रंगदारी की डिमांड ने, व्यापारियों- कारोबारियों और आम लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है। पिछले माह में रोहतक जिले में सर्राफा कारोबारी से 5 करोड़ रुपए फिरौती की डिमांड से पूरा परिवार दहशत में है। रोहतक में ही पहले पेट्रोल पंप और होटल संचालक से भी 10 करोड़ रुपए और कपड़ा व्यापारी व स्कूल संचालक से भी एक करोड़ रुपए फ़िरौती की डिमांड गैंगस्टरों ने की थी। रोहतक जिले में पूर्व विधायक बलराज कुंडू से 5 करोड़ रुपए रंगदारी की डिमांड हो चुकी है। फरीदाबाद के उद्योगपति से 10 करोड़ की फिरौती माँगी गई व साथ साथ पार्सल से AK 47 की गोलियाँ भी वार्निंग के तौर पर उद्योगपति को भेजी गई।

सुरजेवाला ने कहा कि भाजपा ने हरियाणा को अपराध, अराजकता, और असुरक्षा की आग में धकेल दिया है। पूरा प्रदेश अपराधियों, गुंडों और गैंगस्टरों की कैद में है। छोटे और मध्यम वर्ग के व्यापारी,जो प्रदेश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ की हड्डी है। आज वह और उनके परिवार असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। भाजपा के अपने नेता भी सुरक्षित नहीं? अगर उनके कार्यकर्ताओं की जान-माल खतरे में है, तो आम जनता का क्या हाल होगा? हरियाणा के मुख्यमंत्री श्रीमान नायब सैनी क़ानून-व्यवस्था और लोगों को सुरक्षा की जिम्मेदारी से गायब, सत्ता के सतरंगी ख्यालों में ही खोए हैं ! हरियाणा में भाजपा के फैलाए जंगलराज में “इज़ ऑफ डूइंग क्राइम” का कहर है। व्यापारी और कारोबारी प्रदेश से पलायन पर मजबूर हैं।

विधायक आदित्य सुरजेवाला ने कहा कि आए दिन जघन्य और क्रूर अपराध देश और प्रदेश को शर्मसार करने वाले हैं। पूरे प्रदेश में ‘अपराध का राज’ क़ायम हो गया है, हर तरफ़ भय और आतंक का कहर है।मगर मुख्यमंत्री श्रीमान नायब सैनी जिम्मेदारी से मुंह फेर केवल ‘बयानवीर’ बने फिर रहे हैं। हरियाणा में ‘कानून का शासन’ अब केवल कागजों पर रह गया है, भाजपा के ‘नायाब नकारेपन’ के काल में पूरा प्रदेश ‘बेलगाम अपराध’ से बेहाल है।भाजपा के फैलाए “घोर जंगलराज” में हरियाणा अपराध की आग में झुलस रहा है ! हर दिन कहर बरपाते बेख़ौफ़ अपराधियों और गुंडों के गिरोहों ने पूरे प्रदेश को दहशत में जीने पर मजबूर कर दिया है। हत्या, रंगदारी, फिरौती, धमकी और गोलीबारी हरियाणा में अब “न्यू नॉर्मल” हो गया है और नायब सरकार का “नकारापन” जानलेवा साबित हो रहा है। सुरजेवाला ने कहा कि पूरे प्रदेश में अपराधियों का आतंक चरम पर है। दहशतगर्दी से पूरे प्रदेश की जनता त्रस्त और भय ग्रस्त है। मगर मुख्यमंत्री श्रीमान नायब सैनी “झूठ की सवारी” और “गप्पबाजी की बीमारी” छोड़ने का नाम ही नहीं ले रहे हैं परंतु इसकी कीमत रोज़ हरियाणा के लोगों को चुकानी पड़ रही है।

विधायक आदित्य सुरजेवाला ने कहा कि भाजपा के “अंधेरकाल” में बढ़ते फिरौती, रंगदारी और जान से मारने की धमकी के धंधे ने लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है। ऐसा लगता है कि प्रदेश में सरकार, शासन, कानून और व्यवस्था नाम की कोई चीज ही नहीं बची है। परंतु सीएम श्रीमान नायब सैनी “झूठ की सवारी” और “हवाबाजी की खुमारी” में ही खोए हैं, खामियाजा रोज हरियाणा के लोगों को भुगतना पड़ रहा है। हरियाणा की तरक्की और खुशहाली निग़ल चुकी भाजपा और लगातार जवाबदेही से भागते सीएम श्रीमान नायब सैनी ने पूरे प्रदेश को भय और अपराध के घोर अंधकार में धकेल दिया है।

हरियाणा कांग्रेस नेता आदित्य सुरजेवाला ने मुख्यमंत्री नायब सैनी को ‘शिगूफा सीएम’ बताते हुए कहा कि मुख्यमंत्री सैनी जवाब दें व अब तो जागिए! आपकी निकम्मी सरकार अपराधियों को खुली छूट दे रही है। विदेशी नंबरों से आने वाली फिरौती, रंगदारी, धमकियां, हत्या,गैंगरेप जैसे आपराधिक वारदातें भाजपाई सरकार के नकारेपन का नतीजा है। हरियाणा की जनता भय के साए में जी रही है, लेकिन आप सत्ता की मलाई खाने में मगन हैं। जिम्मेदारी निभाइए, वरना जनता आपको सबक सिखाएगी।

आदित्य सुरजेवाला ने मांग की कि राज्य में क़ानून व्यवस्था दुरुस्त कीजिए। अपराधियों पर सख्त कार्रवाई हो और पीड़ित परिवारों को न्याय मिले। उन्होंने कहा कि कांग्रेस हरियाणा की जनता के साथ खड़ी है और अपराध मुक्त प्रदेश बनाने के लिए संघर्ष जारी रखेगी।

Bharat Sarathi
Author: Bharat Sarathi

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!