तेज आंधी-बारिश से फसलों को भारी नुकसान, मुआवजे की मांग तेज

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

गुड़गांव, 19 मार्च 2026। प्रदेश में हाल ही में आई तेज आंधी और बारिश से सरसों व गेहूं की फसलों को हुए भारी नुकसान पर एस यू सी आई (कम्युनिस्ट) ने गहरी चिंता व्यक्त करते हुए हरियाणा सरकार से किसानों को तत्काल उचित मुआवजा देने की मांग की है।

पार्टी के राज्य सचिव कॉमरेड राजेंद्र सिंह एडवोकेट ने जारी बयान में कहा कि बेमौसम आंधी और बारिश ने किसानों की मेहनत पर पानी फेर दिया है। खेतों में खड़ी सरसों की फसल बुरी तरह गिरकर खराब हो गई है, वहीं कई स्थानों पर कटाई के बाद खेतों में रखी फसल भी भीगकर सड़ने की स्थिति में पहुंच गई है।

उन्होंने बताया कि अनाज मंडियों में लाई गई सरसों की फसल भी बारिश की भेंट चढ़ गई, जिससे किसानों को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा है। इसके अलावा गेहूं की फसल, जो पकने की अवस्था में थी, तेज हवाओं के चलते खेतों में बिछ गई है, जिससे उत्पादन पर गंभीर असर पड़ने की आशंका है।

राजेंद्र सिंह ने कहा कि पहले से ही महंगे बीज, खाद और डीजल की बढ़ती लागत से जूझ रहे किसानों के लिए यह आपदा और भी बड़ी मुसीबत बन गई है।

सरकार से की गई प्रमुख मांगें:
  • प्रभावित क्षेत्रों में तुरंत विशेष गिरदावरी करवाई जाए
  • फसल नुकसान का पारदर्शी आकलन किया जाए
  • किसानों को शीघ्र और पर्याप्त मुआवजा दिया जाए
  • मंडियों में खराब हुई फसल के लिए अलग राहत पैकेज घोषित किया जाए
  • भविष्य में ऐसी आपदाओं से निपटने के लिए ठोस नीति बनाई जाए

पार्टी ने चेतावनी दी है कि यदि सरकार ने जल्द इस गंभीर मुद्दे पर ध्यान नहीं दिया तो इसके दूरगामी आर्थिक और सामाजिक परिणाम सामने आ सकते हैं। साथ ही यह भी स्पष्ट किया गया कि किसानों की मांगों को नजरअंदाज किए जाने पर एस यू सी आई (कम्युनिस्ट) प्रदेशभर में किसानों के साथ मिलकर आंदोलन तेज करेगी।

Bharat Sarathi
Author: Bharat Sarathi

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!