विधान सभा में चुनाव विषय पर चर्चा की अनुमति नहीं — अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण की स्पष्ट रूलिंग

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

चंडीगढ़, 18 मार्च –  हरियाणा विधान सभा के बजट सत्र के अंतिम दिन सदन की कार्यवाही के दौरान अनेक सदस्यों द्वारा राज्यसभा चुनाव से संबंधित विषय उठाया गया। इस पर विधान सभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने आज फिर स्पष्ट रूलिंग देते हुए कहा कि राज्यसभा का चुनाव विधान सभा एवं अध्यक्ष के अधिकार क्षेत्र से बाहर का विषय है।

उन्होंने अपने निर्णय में कहा कि राज्यसभा चुनाव एक विशिष्ट प्रक्रिया के अंतर्गत संपन्न होता है, जो सीधे तौर पर भारतीय चुनाव आयोग के पर्यवेक्षण में आयोजित किया जाता है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि इस चुनाव में विधान सभा सदस्यों द्वारा डाले गए मत भी ट्रिब्यूनल के रूप में उनके अधिकार क्षेत्र में नहीं आते हैं, क्योंकि यह दल-बदल के अंतर्गत नहीं आता।

विस अध्यक्ष ने स्पष्ट किया कि राज्यसभा चुनाव से संबंधित विषय सदन में नहीं उठाया जा सकता और इस पर चर्चा की अनुमति नहीं दी जा सकती।

Bharat Sarathi
Author: Bharat Sarathi

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!