भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली ने मंडल प्रशिक्षण के लिए प्रदर्शनी समन्वयक समिति गठित की

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली ने नरेंद्र भारतीय को प्रदेश समन्वयक व डा. संजय शर्मा, बलदेव ग्रोहा, अजीत सिवानी और मनोज ढाणा को सदस्य नियुक्त किया

प्रदर्शनी के माध्यम से कार्यकर्ताओं को पार्टी की विचारधारा, कार्यपद्धति और इतिहास की दी जा रही है जानकारी : सुरेंद्र पूनिया

चंडीगढ़, 18 मार्च। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली ने मंडल प्रशिक्षण के लिए प्रदेश प्रदर्शनी समन्वयक समिति का गठन किया है। प्रदेश अध्यक्ष बड़ौली ने इस समिति में प्रदेश समन्वयक सहित पांच सदस्यों को भी नियुक्त किया है। भाजपा प्रदेश महामंत्री सुरेंद्र पूनिया ने पत्र भी जारी किया है। प्रदेश समिति में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली ने नरेंद्र भारतीय को प्रदेश समन्वयक नियुक्त किया है, वहीं डा. संजय शर्मा, बलदेव ग्रोहा, अजीत सिवानी और मनोज ढाणा को समिति का सदस्य नियुक्त किया है।

प्रदेश महामंत्री सुरेंद्र पूनिया ने बताया कि मंडल प्रशिक्षण के अंतर्गत आयोजित होने वाले पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026 के सफल आयोजन के लिए प्रदेश अध्यक्ष बड़ौली ने प्रदर्शनी समन्वय के लिए समिति का गठन किया है। उन्होंने कहा कि प्रदर्शनी के माध्यम से प्रशिक्षण महाअभियान के दौरान कार्यकर्ताओं को पार्टी की विचारधारा, कार्यपद्धति और इतिहास के बारे में जानकारी दी जा रही है। प्रदर्शनी के जरिए मोदी व नायब सैनी सरकार की जनकल्याण की योजनाओं की जानकारी भी दी जा रही है। सुरेंद्र पूनिया ने कहा कि 7 मार्च से यह प्रशिक्षण मंडल स्तर पर आयोजित किए जा रहे हैं।

Bharat Sarathi
Author: Bharat Sarathi

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!