नरवाना के गांव रसीदां में पहुंचा “आदित्य सुरजेवाला निःशुल्क चलता-फिरता अस्पताल वैन” कारवां!

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ग्रामवासियों को दी गई निःशुल्क दवाइयां व किया गया फ्री चेकअप!

ग्रामवासियों ने किया विधायक आदित्य सुरजेवाला का आभार व्यक्त!

गरीब व जरूरतमंदों के लिए संजीवनी बनी आदित्य सुरजेवाला की मोबाइल अस्पताल वैन!

नरवाना, 16 मार्च 2026 – ‘सेवा व समर्पण’ भावना से शुरू हुई जन सेवा की पहल का कारवां कैथल विधानसभा के साथ-साथ नरवाना क्षेत्र में भी लगातार जारी है। गांव कलौदा कलां से शुरू हुए मानव सेवा का इस अभियान के तहत नरवाना विधानसभा में दो दर्जन से ज्यादा गांव व नरवाना शहर के इलाकों में शिविर आयोजित कर चुका है। विधायक आदित्य सुरजेवाला की पहल पर सेवा व समर्पण के तहत शुरू की गई “आदित्य निःशुल्क मोबाइल अस्पताल” वैन गरीब व जरूरतमंदों के लिए संजीवनी साबित हो रही है। गतदिवस नरवाना के गांव रसीदां में पहुंचे इस चलते-फिरते अस्पताल में ग्रामवासियों को पूरी तरह निःशुल्क चिकित्सा जांच और दवाइयां वितरित की गईं। आज इस ऐतिहासिक कैंप का शुभारंभ रसीदां गांव के पूर्व सरपंच देवेंद्र सिंह मंटा द्वारा रिबन काटकर किया गया। नरवाना क्षेत्र में इस नि:शुल्क “आदित्य सुरजेवाला मोबाइल अस्पताल” वैन सेवा के संचालन व्यवस्था को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता बृजेंद्र सिंह सुरजेवाला जिम्मेदारी के साथ निभा रहे हैं। गांव रसीदां में इस वैन के साथ में अवर्स अस्पताल, हिसार के विशेषज्ञ डॉ. संगीत गौर (मैनेजिंग डायरेक्टर), डॉ. पूजा (गायनाकोलॉजिस्ट) , रिंकू व संदीप आई.टी. स्टाफ, अनिल कुमार ओ.टी. स्टाफ की टीम ने भी अपनी सेवाएं दी। इस टीम द्वारा मौके पर ही रोगियों का मैडिकल चेकअप करके दवाइयां द्वारा इलाज किया गया।

सुबह से ही गांव रसीदां की रविदासिया चौपाल में लोगों की भारी भीड़ देखी गई। डॉक्टरों की टीम ने सैकड़ों मरीजों का ब्लड प्रेशर, शुगर, सामान्य बीमारियां और अन्य जांचें कीं तथा मौके पर ही जरूरी दवाइयां मुफ्त प्रदान कीं। बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों ने इस सुविधा की खूब सराहना की।

विधायक आदित्य सुरजेवाला का धन्यवाद करते हुए संतोष सिंह, बंतो देवी, भीम सिंह, त्रिलोचन सिंह,भगवान दास इत्यादि ग्रामवासियों ने कहा कि घर के पास ही इतनी अच्छी सुविधा मिल जाए, इससे बड़ा सौभाग्य क्या हो सकता है। आज तक ऐसा विधायक और जन प्रतिनिधि नहीं मिला जिन्होंने जनता की सेवा के लिए फ्री चेकअप और निःशुल्क दवाइयों का वितरण किया जा रहा है। आदित्य सुरजेवाला की यह पहल काबिलेतारीफ है। सुरजेवाला परिवार हमेशा जनता की सेवा में सदैव सबसे आगे रहा है। हम ख़ुशकिस्मत हैं कि हमें आदित्य सुरजेवाला जैसा युवा सोच का नेता मिला,जो कैथल ही नहीं बल्कि नरवाना सहित पूरे इलाके में जन सेवा की मिसाल पेश कर रहे हैं।

इस मौके पर पूर्व सरपंच देवेंद्र सिंह मंटा ने बताया कि यह मोबाइल अस्पताल नरवाना हलके के हर गांव और हर वार्ड तक पहुंचेगा ताकि गरीब और जरूरतमंद लोगों को अच्छी स्वास्थ्य सेवाएं घर-द्वार पर मिल सकें। हमारा लक्ष्य है कि जरूरतमंदों को स्वास्थ्य संबंधी सेवाएं घर के नजदीक ही मिल जाए ताकि वो अपनी स्वास्थ्य संबंधी सेवाओं की सुविधा ले सकें। ग्राम वासियों व हल्कावासियों ने विधायक आदित्य सुरजेवाला की इस अनूठी पहल को सराहते हुए इसे स्वास्थ्य क्षेत्र में क्रांति बताया है।

आज कैंप में वरिष्ठ नेता बृजेंद्र सुरजेवाला, जगरूप सुरजवाला, कांग्रेस एस.सी. सैल जिला अध्यक्ष सतबीर दबलैन, कृषक समाज जिला अध्यक्ष बिंदर फरैण, डॉ. शमशेर अमरगढ़, छन्ना राम सैनी, कोकी सरदार, रणदीप सिंह रसीदां, प्रेम सिंह रसीदां, काला रसीदां, विक्की रसीदां,जसवंत रसीदां करनैल रसीदां, राकेश रायका, धौला नैन, संजीव धमतान भी मौजूद रहे।

Bharat Sarathi
Author: Bharat Sarathi

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!