अपराध पर लगाम लगाने में विफल हैं मुख्यमंत्री, आए दिन मिलती हैं धमकी – दिग्विजय चौटाला

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

परिवार पहचान पत्र के माध्यम से लोगो को परेशान कर रही भाजपा सरकार  – दिग्विजय चौटाला

मिलेनियम सिटी के हालात बदतर, सरकार का ध्यान लोगो को बरगलाने पर – दिग्विजय चौटाला

गुरूग्राम, 1 मार्च। जननायक जनता पार्टी के युवा प्रदेश अध्यक्ष दिग्विजय चौटाला कहा है कि भाजपा सरकार भेदभाव और क्षेत्रवाद की राजनीति को बढ़ावा दे रही है। उन्होंने कहा कि इस बार प्रदेश में भारी बरसात और जलभराव के कारण हुए फसल खराबे के लिए न केवल मुआवजा देने में सरकार ने देरी की बल्कि किसानों के साथ भेदभाव भी किया गया। दिग्विजय चौटाला ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सैनी ने अपने क्षेत्र नारायणगढ़ और लाडवा में बिना वेरिफिकेशन के ही 15-20 करोड़ रुपए तक का मुआवजा जारी करवाया जबकि अन्य प्रभावित क्षेत्रों में दो-तीन बार सत्यापन की प्रक्रिया के बाद भी मुआवजा बहुत कम दिया गया। वे रविवार को गुरूग्राम जिले में जेजेपी द्वारा आयोजित युवा योद्धा सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे।

दिग्विजय चौटाला ने कहा कि भाजपा सरकार की भेदभाव वाली नीति के खिलाफ हम सबको मिलकर आवाज उठानी पड़ेगी। उन्होंने कहा कि आज भाजपा का घमंड सातवें आसमान पर है और बीजेपी नेताओं की सोच लोगों को भ्रमित करके बांटने वाली है। दिग्विजय चौटाला ने कहा कि आज बिना वजह बुजुर्गों और विधवाओं की पेंशन काटी जा रही है। पिछले डेढ़ साल में प्रदेश में न सड़कों की मरम्मत करवाई गई और न ही गांवों में नई लाइब्रेरी, सामुदायिक केंद्र बने। उन्होंने कहा कि भाजपा ने गांवों के विकास पर ब्रेक लगा दिया है और केंद्र के बजट में भी ग्रामीण विकास के लिए कोई प्रावधान नहीं किया गया। वहीं दिग्विजय चौटाला ने कांग्रेस पर कटाक्ष करते हुए कहा कि देश में सबसे ज्यादा वोट चोरी करने वाली पार्टी कांग्रेस आज जनहित से जुड़े तमाम मुद्दे छोड़कर केवल वोट चोरी को लेकर शोर मचा रही है। उन्होंने कहा कि एसआईआर के मद्देनजर जेजेपी बीएलए-2 की नियुक्तियां करेगी और बूथ स्तर पर फर्जी वोटों की निगरानी करेगी।

 युवा प्रदेश अध्यक्ष दिग्विजय चौटाला ने कहा कि युवाओं को कमर कसकर मैदान में उतरना होगा और प्रजातंत्र में जनहित के विचारों की लड़ाई को मजबूती देनी होगी, क्योंकि भाजपा हर मोर्चे पर जनता को ठगने और लूटने में लगी हुई है। उन्होंने कहा कि भाजपा ईस्ट इंडिया कंपनी की तरह लोगों में फूट डालकर राज करने की सोच रखती है। वहीं दिग्विजय ने कांग्रेस और इनेलो को डूबती हुई नाव करार दिया और कहा कि इसमें बैठने का कोई फायदा नहीं है इसलिए लोग पार लगाने वाली नाव जेजेपी पर सवार होकर प्रदेश का हित सोचे। उन्होंने कहा कि आज लोगों को जेजेपी द्वारा सरकार में रहते हुए करवाए गए विकास कार्य भी याद आ रहे है। इस अवसर पर अनेक वरिष्ठ जेजेपी नेताओं ने भी युवाओं को संबोधित किया। उन्होंने 13 मार्च को डॉ अजय सिंह चौटाला के जन्मदिवस पर हांसी में होने वाली सर्व हरियाणा जन चेतना दिवस रैली का निमंत्रण भी दिया तथा सफल कार्यक्रम के लिए युवा जिला अध्यक्ष सन्नी कटारिया का बधाई दी तथा सभी का धन्यवाद किया। इस मौके पर पार्टी के जिला अध्यक्ष सुरेंदर ठाकरान, राष्ट्रीय सचिव कर्नल सुखविंदर सिंह राठी, जिला प्रभारी दिनेश डागर, जिला प्रभारी नूंह राजेश भारद्वाज, नरेंद्र दहिया, कृष्ण गाडौली, विद्या सागर, संतोष धारीवाल, बल्ले चैयरमैन, जितेंद्र जांगड़ा, अख्तर अली, मुकेश लक्कड़, दीपक डागर, संदीप कुंडू, रवींद्र सिंघरोहा, दीपक यादव, मेघराज यादव, राजू पाई, तेजू राव, नागेंद्र डागर, डॉ गगनदीप, राहुल चौहान, दीक्षांत बंगड़वा, प्रहलाद कटारिया, विक्रांत कटारिया, गुलाब सिंह, कृष्णपाल यादव, मुबारिक, राजेश पायलट, रति रानी सहित हजारों की संख्या में कार्यकर्ता साथी व ग्रामीण मौजूद रहे।

Bharat Sarathi
Author: Bharat Sarathi

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!