नायब सैनी सरकार शिक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है : मोहन लाल बड़ौली

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

नायब सैनी सरकार युवाओं के सपनों को साकार करने के लिए प्रतिबद्ध है : मोहन लाल बड़ौली

चंडीगढ़ 1 मार्च। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा की भाजपा सरकार शिक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि नायब सरकार युवाओं को बिना खर्ची-बिना पर्ची केवल मेरिट के आधार पर पारदर्शी तरीके से रोजगार उपलब्ध करवा रही है। ये बातें श्री बड़ौली ने रविवार को सोनीपत के गांव नाहरी में ‘‘द स्टैनफोर्ड जूनियर स्कूल’’ के उद्घाटन समारोह के दौरान कही। उन्होंने दीप प्रज्जवलित एवं फीता काटकर विद्यालय का विधिवत उद्घाटन किया। इस अवसर पर विधायक पवन खरखौदा सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित रहे।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि नायब सैनी सरकार युवाओं के सपनों को साकार करने के लिए प्रतिबद्ध है। भाजपा सरकार युवाओं को बेहतर शिक्षा, कौशल विकास और स्वरोजगार को निरंतर बढ़ावा देते हुए हर संभव सहयोग कर रही है। उन्होंने कहा कि लड़कियों को शिक्षा के क्षेत्र में प्रोत्साहित करने के लिए सरकार कॉलेजों की संख्या बढ़ा रही है। हर 20 किलोमीटर पर एक कॉलेज स्थापित किया जा रहा है ताकि लड़कियों को शिक्षा के लिए दूर ना जाने पड़े।

श्री बड़ौली ने कहा कि प्रदेश में 2014 में भाजपा की सरकार बनी और सरकार ने सुशासन व्यवस्था लागू कर पारदर्शी तरीके से काम शुरू किया। उन्होंने कहा कि आज युवाओं का विश्वास सरकार के प्रति लगातार बढ़ रहा है। युवाओं को योग्यता के आधार पर नौकरियां मिल रही है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि नायब सैनी सरकार सबका साथ, सबका विकास, सबका प्रयास के मूलमंत्र पर चलते हुए हर वर्ग के उत्थान के लिए कार्य कर रही है। किसान, युवा, महिला और गरीब व्यक्ति को ध्यान में रखकर भाजपा सरकार नीतियां बनाकर धरातल पर उतार रही है जिनका लाभ हर वर्ग के लोगों को मिल रहा है। उन्होंने कहा कि दीनदयाल लाड़ो लक्ष्मी योजना के तहत महिलाओं को 2100 रुपये की वितीय सहायता दी जा रही है। गरीब महिलाओं को अपनी रसोई चलाने के लिए सरकार द्वारा हर महीने 500 रुपये में गैस सिलेंडर दिया जा रहा है।

मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि सीएम सैनी के नेतृत्व में हरियाणा प्रगति के मार्ग पर तेजी से आगे बढ़ रहा हैं। उन्होंने कहा कि हमारी नीति, नीयत और नेतृत्व स्पष्ट है। भाजपा जो कहती है वह करके दिखाती है। उन्होंने कहा कि आज मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व हरियाणा में नॉन स्टॉप विकास के कार्य हो रहे हैं। गरीब लोगों को पक्के मकान उपलब्ध कराए जा रहे हैं। आयुष्मान भारत-चिरायु योजना के गरीबों का फ्री में इलाज हो रहा है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा हर क्षेत्र में निरंतर आगे बढ़ रहा है।

मोहन लाल बड़ौली ने अनिल विज का कुशलक्षेम जाना और शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली ने कैबिनेट मंत्री अनिल विज से भेंट कर उनका कुशलक्षेम जाना और शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। इस मौके पर उन्होंने श्री विज को होली की रंगीन खुशियों और उल्लास की हार्दिक शुभकामनाएँ दी।

बड़ौली ने कहा कि भाजपा केवल एक संगठन नहीं, बल्कि एक स्नेही परिवार है – जहाँ हर सदस्य का सम्मान, सहयोग और अपनापन सर्वोपरि है। इस होली पर भी यह भावना और प्रगाढ़ हुई। उन्होंने कहा कि रंगों की तरह हमारे रिश्ते भी हमेशा जीवंत रहें और यही हमारी शक्ति है।

Bharat Sarathi
Author: Bharat Sarathi

Leave a Comment

और पढ़ें