मंत्री के स्वास्थ्य का हालचाल जाना, श्रमिक हितों और कल्याण योजनाओं पर हुई सार्थक चर्चा

चंडीगढ़/अंबाला। हरियाणा राज्य भाजपा–बीजेएमसी की महिला अध्यक्षा श्रीमती निर्मला देवी ने हरियाणा के श्रम मंत्री अनिल विज से उनके आवास पर शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उन्होंने मंत्री के स्वास्थ्य की जानकारी ली और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।
भेंट के अवसर पर राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष दीपक शर्मा, राज्य महिला समिति सदस्य सोनिया भोगले, राज्य समिति सदस्य रेनुका पंडित तथा जिला अध्यक्ष (कैथल) दीपक सूर्यवंशी भी उपस्थित रहे।
बैठक के दौरान श्रमिकों के सम्मान, अधिकारों एवं उनके समग्र कल्याण से जुड़े मुद्दों पर गंभीर एवं सकारात्मक चर्चा की गई। प्रतिनिधिमंडल ने प्रदेश में श्रमिक वर्ग को सामाजिक सुरक्षा, स्वास्थ्य सुविधाएं और रोजगार से संबंधित योजनाओं का लाभ प्रभावी ढंग से पहुंचाने पर बल दिया।
मंत्री अनिल विज ने भी आश्वस्त किया कि राज्य सरकार श्रमिक हितों की रक्षा और उनके जीवन स्तर में सुधार के लिए प्रतिबद्ध है तथा आवश्यक कदमों पर गंभीरता से कार्य किया जाएगा।
इस शिष्टाचार भेंट को श्रमिक कल्याण से जुड़े विषयों पर संवाद और समन्वय को मजबूत करने की दिशा में एक सकारात्मक पहल माना जा रहा है।









