गुरुग्राम के बारबेट तथा सारस टूरिस्ट कॉम्प्लेक्स में मनाए ‘रंगोत्सव 2026’

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

होली पर 28 फरवरी से 4 मार्च के बीच परिवार, कॉर्पोरेट समूह, आरडब्ल्यूए तथा अन्य ग्रुप्स करा सकेंगे बुकिंग

सांस्कृतिक प्रस्तुतियों, रेन डांस, पारंपरिक फाग और रागिनी आदि का उठा सकेंगे लुत्फ, किड्स प्ले जोन की भी होगी व्यवस्था

गुरुग्राम, 27 फरवरी। हरियाणा पर्यटन निगम गुरुग्राम के एजीएम हरविंद्र यादव ने बताया गया कि होली के उपलक्ष्य में 28 फरवरी से 4 मार्च तक पांच दिवसीय ‘रंगोत्सव 2026’ का आयोजन बारबेट टूरिस्ट कॉम्प्लेक्स (सोहना) तथा सारस टूरिस्ट कॉम्प्लेक्स (दमदमा) में किया जाएगा। इस उत्सव में आमजन, परिवार, कॉर्पोरेट समूह, आरडब्ल्यूए एवं अन्य संगठित ग्रुप्स भाग लेकर उत्साहपूर्वक और सुरक्षित वातावरण में होली मना सकेंगे।

हरविंद्र सिंह यादव, एजीम ने बताया कि रंगोत्सव के दौरान प्रतिदिन डीजे म्यूजिक, हरियाणवी कलाकारों की आकर्षक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, रेन डांस जोन, ऑर्गेनिक कलर जोन तथा बच्चों के लिए विशेष किड्स प्ले जोन की व्यवस्था की जाएगी। इसके साथ ही पारंपरिक होली की झलक प्रस्तुत करते हुए फाग और रागिनी जैसे लोक सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित होंगे, जिससे आगंतुक हरियाणा की समृद्ध लोक संस्कृति का आनंद उठा सकें। उन्होंने बताया कि बारबेट टूरिस्ट कॉम्प्लेक्स अरावली पहाड़ियों की गोद में स्थित है, जहां से प्राकृतिक सौंदर्य और हरियाली के मनमोहक दृश्य दिखाई देते हैं। पहाड़ियों की ठंडी हवा और खुले वातावरण में रंगोत्सव मनाने का अनुभव अलग ही आनंद प्रदान करेगा। वहीं सारस टूरिस्ट कॉम्प्लेक्स दमदमा झील के किनारे स्थित है, जहां झील का शांत और सुरम्य दृश्य उत्सव के रंगों को और भी खास बना देगा। प्राकृतिक वातावरण के बीच संगीत, रंग और उत्साह का यह संगम आगंतुकों के लिए यादगार पल साबित होगा।

हरविंद्र सिंह यादव, एजीम ने बताया कि इच्छुक परिवार, कॉर्पोरेट संस्थान, आरडब्ल्यूए एवं अन्य समूह अग्रिम बुकिंग कराकर कार्यक्रम में भाग ले सकते हैं। बुकिंग संबंधी जानकारी एवं पंजीकरण के लिए सुपरवाइजर सुनील शर्मा के मोबाइल नंबर 9837341060 पर संपर्क किया जा सकता है। हरियाणा पर्यटन निगम का यह आयोजन गुरुग्राम में पर्यटन गतिविधियों को नई गति देने के साथ-साथ लोगों को पारिवारिक और सांस्कृतिक वातावरण में होली मनाने का अनूठा अवसर प्रदान करेगा।

Bharat Sarathi
Author: Bharat Sarathi

Leave a Comment

और पढ़ें