गुरुग्राम में अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद के शहीदी दिवस पर यादगार सभा

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

युवाओं और श्रमिकों ने शोषणमुक्त समाज के निर्माण का लिया संकल्प

गुरुग्राम, 27 फरवरी 2026। आजादी आंदोलन के महान क्रांतिकारी योद्धा अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद के शहीदी दिवस के अवसर पर गुरुग्राम के प्रकाश पुरी चौक पर एक यादगार सभा का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम युवा संगठन ऑल इंडिया डेमोक्रेटिक यूथ ऑर्गेनाइजेशन (AIDYO) तथा श्रमिक संगठन ऑल इंडिया यूनाइटेड ट्रेड यूनियन सेंटर (AIUTUC) की संयुक्त पहल पर आयोजित हुआ। सभा में बड़ी संख्या में युवाओं, महिलाओं और भवन निर्माण श्रमिकों ने भाग लेकर शहीद को श्रद्धांजलि अर्पित की।

कार्यक्रम की शुरुआत में उपस्थित साथियों ने शहीद के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनके क्रांतिकारी जीवन और संघर्षों को याद किया।

सभा को संबोधित करते हुए AIUTUC के जिला सचिव श्रवण कुमार गुप्ता और निरंजन लाल ने कहा कि चंद्रशेखर आजाद जैसे क्रांतिकारियों ने देश को केवल अंग्रेजी साम्राज्यवाद से ही नहीं, बल्कि हर प्रकार के शोषण और अन्याय से मुक्त कराने का सपना देखा था। उन्होंने कहा कि आज भी मजदूरों, किसानों और मेहनतकश जनता के सामने बेरोजगारी, महंगाई, भ्रष्टाचार और शोषण जैसी गंभीर समस्याएं मौजूद हैं। ऐसे में युवाओं और मजदूरों को संगठित होकर जन आंदोलनों को मजबूत करना होगा।

AIDYO की ओर से राज्य संयोजक बलवान सिंह, जिला उपाध्यक्ष वजीर सिंह, पिंटू कुमार, भवन निर्माण कारीगर मजदूर यूनियन के जिला सचिव हेमराज तथा श्रमिक मुकेश ने अपने संबोधन में कहा कि चंद्रशेखर आजाद और उनके साथियों ने अपने जीवन का बलिदान देकर शोषण, अन्याय और असमानता से मुक्त समाज का सपना दिया था। उन्होंने कहा कि बढ़ती बेरोजगारी, महंगाई, महिलाओं पर बढ़ते अपराध, शिक्षा और स्वास्थ्य के निजीकरण तथा मजदूरों–किसानों पर बढ़ते दमन के खिलाफ युवाओं को आगे आकर संघर्ष तेज करना होगा।

वक्ताओं ने कहा कि शहीदों के सपनों का भारत बनाने के लिए समाज में समानता, भाईचारा और न्याय की स्थापना जरूरी है, जहां मजदूर–किसानों और मेहनतकशों को उनका पूरा हक मिले तथा सभी को शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार की गारंटी सुनिश्चित हो।

सभा में श्रमिक नेता रामकिशन प्रजापति, कोमल सिंह, युवा नेता राजेश कुमार गोस्वामी, किशन कुमार सहित अनेक साथियों ने विशेष रूप से भाग लिया। कार्यक्रम में अमरजीत दास, सुदेश प्रजापति, राकेश कुमार जाटव, विजय कुमार मंडल, मुकेश जी, परशुराम यादव, फूल चंदर मंडल, निरालेश कुमार, अनीता अग्रवाल, निर्मला मीर जापुर, सुरेश अग्रवाल, परमेश्वर, संजीप, राजेश गुप्ता, राजू, हेमंत बमन, श्रीराम प्रजापति, मेट राम चौधरी, समिंग, बिंदु, बिस्तुला, अरुणजन, श्लोका, केरन सिंह, प्रलाष, फूलचंद सहित अनेक लोगों ने भागीदारी की।

सभा के अंत में उपस्थित सभी साथियों ने संगठन से जुड़कर शहीदों के अधूरे सपनों को पूरा करने और शोषणमुक्त समाज के निर्माण के लिए संघर्ष को तेज करने का संकल्प लिया।

Bharat Sarathi
Author: Bharat Sarathi

Leave a Comment

और पढ़ें