प्रशिक्षण कार्यकर्ता को अपडेट रखता है : मोहन लाल बड़ौली

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान” के अंतर्गत झज्जर में कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित किया

प्रशिक्षण महाअभियान विचार, व्यवहार और नेतृत्व तीनों स्तरों पर कार्यकर्ताओं को समृद्ध करेगा : बड़ौली

चंडीगढ़, 26 फरवरी। पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महा अभियान के अंतर्गत गुरुवार को झज्जर स्थित भाजपा कार्यालय झज्जर कमलम में जिला अध्यक्ष विकास वाल्मिकी की अध्यक्षता में जिला स्तरीय कार्यशाला हुई। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली ने मुख्य वक्ता के रूप में कार्यशाला को संबोधित किया। तीन सत्रों में आयोजित कार्यशाला में वक्ताओं ने सात विषयों पर चर्चा की। कार्यशाला में कार्यकर्ताओं को सोशल मीडिया, एआई, सरल और नमो एप के बारे में भी जानकारी दी गई।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली ने ’जिज्ञासा और समाधान’ सत्र के माध्यम से कार्यकर्ताओं को संगठनात्मक मजबूती का मूलमंत्र दिया। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण से कार्यकर्ता निखरकर नेतृत्व देने वाला बनता है। प्रशिक्षण केवल कौशल ही नहीं सिखाता, बल्कि आत्मविश्वास, दृष्टिकोण और निर्णय लेने की क्षमता को भी निखारता है। उन्होंने कहा कि यह प्रशिक्षण महाअभियान कार्यकर्ताओं को विचार, व्यवहार और नेतृत्व तीनों स्तरों पर समृद्ध करेगा। उन्होंने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय की ‘एकात्म मानववाद’ की विचारधारा आज भी भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणास्रोत है।

मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि हमारा संगठन कार्यकर्ता आधारित है और हमारा कार्यकर्ता विचारधारा पर आधारित है। यह प्रशिक्षण महाभियान कार्यकर्ता को यह स्मरण कराता है कि संगठन व्यक्ति से बड़ा है और राष्ट्र हमारे लिए सर्वोपरि है। श्री बड़ौली ने कहा कि प्रशिक्षित और वैचारिक रूप से प्रतिबद्ध कार्यकर्ता ही संगठन की वास्तविक शक्ति होते हैं। उन्होंने कहा कि अंत्योदय के संकल्प के साथ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचने का हमारा प्रयास निरंतर जारी रहेगा।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बड़ौली ने कहा कि कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा, उत्साह और नवीन परिवर्तन के लिए प्रशिक्षण अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने आगे कहा कि जो कार्यकर्ता निरंतर सीखता रहता है, वह निरंतर प्रगति करता है, लेकिन जैसे ही कोई सीखना बंद कर देता है, उसकी प्रगति भी रुक जाती है।

श्री बड़ौली ने भाजपा सरकार की उपलब्ध्यिं भी कार्यशाला में बताई। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा निरंतर प्रगति के पथ पर आगे बढ़ रहा है। नायब सैनी सरकार की योजनाओं का लाभ हर वर्ग के लोगों को मिल रहा है। आज हरियाणा में युवा, महिलाएं, गरीब, किसान नायब सैनी सरकार की नीतियों से खुश हैं। श्री बड़ौली ने कार्यकर्ताओं का आह्वान किया वे जन-जन तक सरकार की उपलब्धियों, योजनाओं को लोगों तक पहुंचाएं।

जिला प्रभारी कैप्टन भूपेंद्र ने कार्यशाला में नवाचार विषय पर अपने विचार रखे। उन्होंने कहा कि नवाचार ’विकसित भारत 2047’ के संकल्प को पूरा करने का मुख्य आधार है। तकनीकी शिक्षा व नवाचार के दम पर भारत 2047 तक वैश्विक महाशक्ति बनने की ओर अग्रसर है। उन्होंने कहा कि यह प्रशिक्षण महाअभियान संगठनात्मक विस्तार, सुदृढ़ीकरण और अंत्योदय के लक्ष्य को प्राप्त करने की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा।

प्रशिक्षण महा अभियान के प्रदेश सह संयोजक मदन गोयल ने पंच परिवर्तन विषय पर बोलते हुए कहा कि सामाजिक समरसता, कुटुंब प्रबोधन, पर्यावरण, स्वबोध/स्वदेशी तथा नागरिक कर्तव्य ये पंच परिवर्तन केवल विचार नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण के लिए समाज के आचरण में सुधार का एक व्यावहारिक तरीका है। श्री गोयल ने कहा कि प्रशिक्षण अभियान केवल एक औपचारिकता नहीं है, बल्कि एक अभिन्न और सतत प्रक्रिया है जो भाजपा की वैचारिक प्रतिबद्धता और कार्यकर्ता निर्माण के प्रति समर्पण को दर्शाती है।
भाजपा जिला अध्यक्ष विकास वाल्मिकी ने कार्यशाला को संबोधित करते हुए कहा कि निरंतर प्रशिक्षण से संगठन में अनुशासन और प्रभावशीलता सुनिश्चित होती है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि महाअभियान पार्टी कार्यकर्ताओं को और अधिक ऊर्जावान बनाएगा।

विकास वाल्मिकी ने कहा कि प्रशिक्षित कार्यकर्ता ही मजबूत संगठन की नींव होते हैं। उन्होंने इस बात पर बल दिया कि विचार, संगठन और समर्पण के साथ राष्ट्र निर्माण का संकल्प अटल है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने और जनसेवा के कार्यों में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने का आग्रह किया।

इस मौके पर जिला महामंत्री दया किशन जांगड़ा, जिला महामंत्री रवि बराही, दिनेश कौशिक, कप्तान बिरधाना, संजय कबलाना, सरोज राठी, पूर्व जिला अध्यक्ष दिनेश गोयल, राजपाल जांगड़ा, प्रदीप अहलावत, नितिन बंसल, मीडिया प्रभारी गितांशु चावला सहित पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Bharat Sarathi
Author: Bharat Sarathi

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!