राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा के दौरान बयान सदन की कार्यवाही से हटाया गया

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सामाजिक न्याय मंत्री के शब्द भी रिकॉर्ड से निकाले गए

चंडीगढ़, 26 फरवरी 2026। हरियाणा विधान सभा में चल रहे बजट सत्र के दौरान दो अलग-अलग मौकों पर दिए गए बयानों को सदन की कार्यवाही से हटाने के आदेश जारी किए गए।

विधान सभा सचिवालय द्वारा जारी सूचना के अनुसार, आज 26 फरवरी 2026 को राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा के दौरान विधायक सरदार जरनैल सिंह द्वारा कहे गए शब्द — “दिल्ली में गुरु रविदास जी के मंदिर को तोड़ा गया” — उपाध्यक्ष महोदय के आदेशानुसार सदन की कार्यवाही से निकाल दिए गए।

इसके अतिरिक्त, अध्यक्ष महोदय ने 25 फरवरी 2026 को स्थगन प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान सामाजिक न्याय एवं आधिकारिता मंत्री श्री कृष्ण कुमार द्वारा नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा के रिश्तेदार से संबंधित टिप्पणी को भी कार्यवाही से हटाने के निर्देश दिए। मंत्री द्वारा कहा गया था — “मैं बताना चाहूंगा कि गायत्री हुड्डा जो श्री राजेन्द्र सिंह हुड्डा की बेटी हैं, जोकि तत्कालीन मुख्यमंत्री श्री हुड्डा के भतीजे हैं।”

अध्यक्ष के आदेशानुसार उक्त शब्दों को सदन की आधिकारिक कार्यवाही के रिकॉर्ड से विलोपित कर दिया गया है।

Bharat Sarathi
Author: Bharat Sarathi

Leave a Comment

और पढ़ें