एशिया कप 2026 – भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने पाकिस्तान को चटाई धूल : ब्रह्मचारी कुलदीप शतरंज

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

भारत ने पाकिस्तान को बुरी तरह रौंद कर 8 विकेट से जीता मैच –

दिल्ली, 15 फरवरी 2026 – पेरिस इंटरनेशनल ओलम्पिक से शतरंज एशिया महाद्वीप के महासचिव ब्रह्मचारी कुलदीप शतरंज ने बताया कि टी-20 वर्ल्ड कप में भारत-पाकिस्तान के महामुकाबले से पहले भारतीय महिला क्रिकेट टीम (भारत-ए) ने पाकिस्तान को हरा दिया है। ACC विमेंस एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026 के छठे मैच में भारत-ए ने पाकिस्तान-ए को 8 विकेट से मात दी।

रविवार को बैंकॉक के तेर्दथाई क्रिकेट ग्राउंड में पाकिस्तान-ए ने भारत-ए को जीत के लिए 94 रनों का टारगेट दिया था। इस टारगेट को भारत-ए ने 10.1 ओवर में ही आसानी से हासिल कर लिया।

दोनों टीमों की प्लेइंग-XI

भारत-ए: हुमैरा काजी, वृंदा दिनेश, तेजल हसब्निस, अनुष्का शर्मा, राधा यादव (कप्तान), ममता मादीवाला (विकेटकीपर), तनुजा कंवर, प्रेमा रावत, मिन्नू मणि, साइमा ठाकोर और जिंतिमनी कलिता।

पाकिस्तान-ए: युसरा अमीर (विकेटकीपर), शवाल जुल्फिकार, हुरैना सज्जाद, हफ्सा खालिद (कप्तान), ओमाइमा सोहेल, गुल रुख, ईमान नसीर, वहीदा अख्तर, अनोशा नासिर, मोमिना रियासत और नेहा शर्मिन।

भारत पॉइंट्स टेबल में दूसरे पर आया –

भारतीय टीम अब अपने आखिरी ग्रुप मुकाबले में 17 फरवरी को नेपाल का सामना करेगी। इस टूर्नामेंट में राधा यादव की अगुवाई वाली भारत-ए की शुरुआत अच्छी नहीं रही थी और उसे पहले मुकाबले में संयुक्त अरब अमीरात (UAE) ने 7 विकेट से हरा दिया था।

दूसरी ओर पाकिस्तान-ए ने अपने पहले मैच में नेपाल को 30 रनों से हराया था। भारत दो मैचों में एक जीत और एक हार के बाद पॉइंट्स टेबल में दूसरे नंबर पर हैं। पहले नंबर पर UAE है।

इस टूर्नामेंट में भारत-ए, पाकिस्तान-ए, नेपाल और UAE के साथ ग्रुप-ए में है। वहीं ग्रुप-बी में थाईलैंड, मलेशिया, बांग्लादेश-ए और श्रीलंका-ए मौजूद हैं। दोनों ग्रुप से टॉप दो-दो टीमें सेमीफाइनल में पहुंचेंगी। सेमीफाइनल मुकाबले 20 फरवरी को खेले जाने हैं। जबकि फाइनल मुकाबला 22 फरवरी को होगा।

Bharat Sarathi
Author: Bharat Sarathi

Leave a Comment

और पढ़ें