भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बड़ौली जठेड़ी में आयोजित भव्य भंडारे में हुए शामिल

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

*भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली ने प्राचीन शिव हनुमान मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख समृद्धि की कामना की*आध्यात्मिक

ऊर्जा के केंद्र है जठेडी का शिव हनुमान मंदिर : बड़ौली*

चंडीगढ़, 14 फरवरी। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली शनिवार को प्राचीन शिव हनुमान मंदिर जठेड़ी सोनीपत में आयोजित भव्य भंडारे के कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने इस पावन अवसर पर मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना कर प्रदेश एवं क्षेत्र की सुख-समृद्धि, शांति और उन्नति की मंगल कामना की। श्री बड़ौली ने यहां उपस्थित श्रद्धालुओं एवं ग्रामीणों के साथ बैठकर प्रसाद ग्रहण किया और सभी से आत्मीय संवाद किया।

मोहन लाल बड़ौली ने समिति के सदस्यों एवं ग्रामवासियों के सेवा भाव की सराहना करते हुए सभी को इस सफल आयोजन के लिए शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि यह प्राचीन शिव हनुमान मंदिर अपने समृद्ध आध्यात्मिक वातावरण और धार्मिक धरोहर के रूप में जाना जाता है और आध्यात्मिक ऊर्जा के केंद्र भी है।  इस पुण्य आयोजन में क्षेत्र के श्रद्धालुओं ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया।

Bharat Sarathi
Author: Bharat Sarathi

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!