डीएलएसए गुरुग्राम और सुशांत यूनिवर्सिटी के संयुक्त तत्वावधान में 14 दिवसीय आयोजन
एनजीओ के साथ काम कर छात्र सामाजिक अभियानों व जनजागरूकता गतिविधियों में देंगे सहयोग
गुरुग्राम, 09 फरवरी- ज़िला विधिक सेवाएँ प्राधिकरण, गुरुग्राम और स्कूल ऑफ बिजनेस सुशांत यूनिवर्सिटी के संयुक्त तत्वावधान में प्रथम वर्ष, द्वितीय सेमेस्टर के छात्रों के लिए 14 दिवसीय सामाजिक इंटर्नशिप कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। यह कार्यक्रम मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी-सह-सचिव डीएलएसए गुरुग्राम राकेश कादियान, वीसी प्रोफेसर डॉ. राकेश रंजन, डॉ. गीतू सिंगल और डॉ. अंशिका प्रकाश के मार्गदर्शन में 9 फरवरी से 20 फरवरी, 2026 तक चलेगा।
बीबीए, बीकॉम और एमबीए के छात्र विभिन्न एनजीओ व सामाजिक संस्थाओं जैसे थे अर्थ सेवियर्स फाउंडेशन, जेष्ठा प्राथमिक निःशुल्क शिक्षा और नियो फ्यूजन फाउंडेशन के साथ जमीनी स्तर पर कार्य करेंगे।
इंटर्नशिप के दौरान विद्यार्थियों को सामाजिक मुद्दों की समझ, टीम वर्क, संचार और समस्या-समाधान जैसे कौशल विकसित करने का अवसर मिलेगा। साथ ही, उन्हें अपने अनुभवों पर आधारित प्रोजेक्ट रिपोर्ट तैयार करनी होगी, जिसका मूल्यांकन सेमेस्टर परिणाम में शामिल किया जाएगा। छात्र ‘बाल विवाह मुक्त भारत’ और ‘मैनेजिंग डिजिटल वर्ल्ड: थिंक बिफ़ोर यू शेयर’ जैसे जागरूकता अभियानों में भी सक्रिय सहयोग देंगे।







