13वीं हरियाणा स्टेट मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप–2026 का आयोजन 20 से 22 फरवरी, गुरुग्राम में

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

प्रविष्टि शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 10 फरवरी

गुरुग्राम, 08 फरवरी। खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहन देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के तहत 13वीं हरियाणा स्टेट मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप–2026 का आयोजन 20 से 22 फरवरी तक गुरुग्राम में किया जाएगा। यह राज्य स्तरीय प्रतियोगिता सेक्टर-64 स्थित ड्यूस स्पोर्ट्स बैडमिंटन एरिना (एम3एम अर्बाना के सामने) में आयोजित होगी।

प्रतियोगिता हरियाणा बैडमिंटन एसोसिएशन के तत्वावधान में गुरुग्राम जिला बैडमिंटन एसोसिएशन (जीडीबीए) द्वारा आयोजित की जा रही है। प्रतियोगिता में पुरुष एवं महिला वर्ग के 35 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के खिलाड़ी भाग ले सकेंगे। इसमें 35+, 40+, 45+, 50+, 55+, 60+, 65+, 70+, 75+ एवं 80+ आयु वर्ग की श्रेणियां शामिल होंगी। प्रतियोगिता सिंगल्स, डबल्स एवं मिक्स्ड डबल्स स्पर्धाओं में आयोजित की जाएगी।

संस्था के जनरल सेक्रेटरी एस.के जटराणा के अनुसार, प्रत्येक खिलाड़ी अधिकतम तीन स्पर्धाओं (एक सिंगल्स, एक डबल्स एवं एक मिक्स्ड डबल्स) में भाग ले सकेगा। राज्य स्तरीय इस प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए खिलाड़ियों के पास बीएआई (बैडमिंटन एसोसिएशन ऑफ इंडिया) आईडी होना अनिवार्य है। प्रतियोगिता हेतु प्रविष्टि शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 10 फरवरी निर्धारित की गई है। सिंगल्स स्पर्धा के लिए ₹1000 तथा डबल्स/मिक्स्ड डबल्स के लिए ₹2000 शुल्क निर्धारित किया गया है।

उन्होंने बताया कि इस प्रतियोगिता का उद्देश्य मास्टर्स श्रेणी के खिलाड़ियों को एक सशक्त मंच प्रदान करना तथा खेल संस्कृति को बढ़ावा देना है। प्रतियोगिता से संबंधित किसी भी जानकारी के लिए जीडीबीए प्रबंधक शिवम कटारिया के मोबाइल नंबर 9910631800 पर संपर्क किया जा सकता है।

Bharat Sarathi
Author: Bharat Sarathi

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!