प्रधानमंत्री समेत 5708 मतदाता चुनेंगे भाजपा का नया राष्ट्रीय अध्यक्ष, 19 जनवरी को नामांकन – ब्रह्मचारी कुलदीप शतरंज

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

20 जनवरी को होगा चुनाव –

दिल्ली, 16 जनवरी 2026 – भारतीय जनता पार्टी को 20 जनवरी 2026 को नया राष्ट्रीय अध्यक्ष मिलने जा रहा है। पेरिस इंटरनेशनल ओलम्पिक से शतरंज एशिया महाद्वीप के महासचिव ब्रह्मचारी कुलदीप शतरंज ने बताया कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव के लिए कुल 5708 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इन मतदाताओं में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, वर्तमान राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और गृह मंत्री अमित शाह सहित पार्टी के शीर्ष नेता शामिल हैं।

भाजपा द्वारा राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव को लेकर आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। नोटिफिकेशन के अनुसार, 19 जनवरी 2026 को पार्टी अध्यक्ष पद के लिए नामांकन प्रक्रिया संपन्न होगी, जबकि 20 जनवरी 2026 को नए राष्ट्रीय अध्यक्ष के नाम की औपचारिक घोषणा की जाएगी।

रिटर्निंग ऑफिसर ने जारी किया चुनाव कार्यक्रम

भाजपा के राष्ट्रीय रिटर्निंग ऑफिसर द्वारा जारी शेड्यूल के मुताबिक,

19 जनवरी 2026 को दोपहर 2 बजे से 4 बजे तक नामांकन दाखिल किए जा सकेंगे।

उसी दिन शाम 5 बजे से 6 बजे तक नामांकन वापस लेने की प्रक्रिया होगी।

यदि आवश्यक हुआ तो 20 जनवरी 2026 को मतदान कराया जाएगा और उसी दिन परिणाम घोषित कर दिया जाएगा।

पूरी चुनाव प्रक्रिया भाजपा मुख्यालय, नई दिल्ली में संपन्न होगी।

नड्डा के कार्यकाल के बाद नए नेतृत्व की तैयारी

उल्लेखनीय है कि भाजपा ने वर्ष 2020 में जेपी नड्डा को राष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्त किया था। उनका कार्यकाल वर्ष 2024 में समाप्त हो गया था, जिसके बाद वे विस्तार (एक्सटेंशन) पर कार्यरत थे। वर्तमान में जेपी नड्डा केंद्र सरकार में स्वास्थ्य मंत्री का दायित्व निभा रहे हैं।
वहीं 14 दिसंबर 2025 को नितिन नबीन को पार्टी का कार्यकारी अध्यक्ष घोषित किया गया था।

भाजपा संगठन में नए नेतृत्व को लेकर यह चुनाव राजनीतिक दृष्टि से बेहद अहम माना जा रहा है।

Bharat Sarathi
Author: Bharat Sarathi

Leave a Comment

और पढ़ें