भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष चुनाव की प्रक्रिया घोषित, 20 जनवरी को होगा औपचारिक ऐलान

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

नई दिल्ली, 16 जनवरी। भारतीय जनता पार्टी में संगठन पर्व–2024 के तहत राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव की प्रक्रिया का औपचारिक कार्यक्रम घोषित कर दिया गया है। पार्टी के राष्ट्रीय चुनाव अधिकारी एवं राज्यसभा सांसद डॉ. के. लक्ष्मण द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार यह चुनाव प्रक्रिया 16 जनवरी से 20 जनवरी 2026 तक संपन्न होगी।

घोषित कार्यक्रम के अनुसार शुक्रवार, 16 जनवरी को दोपहर 12 बजे निर्णायक मंडल सूची का प्रकाशन किया गया। इसके बाद सोमवार, 19 जनवरी को नामांकन प्रक्रिया आयोजित होगी। नामांकन दोपहर 2 बजे से 4 बजे तक दाखिल किए जाएंगे, जबकि 4 बजे से 5 बजे तक नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी। इसके उपरांत शाम 5 बजे से 6 बजे तक नामांकन वापस लेने का समय निर्धारित किया गया है। उसी दिन शाम 6:30 बजे राष्ट्रीय चुनाव अधिकारी द्वारा प्रेस वक्तव्य जारी किया जाएगा।

यदि आवश्यक हुआ तो मंगलवार, 20 जनवरी को प्रातः 11:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक मतदान एवं औपचारिक घोषणा की जाएगी।

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष चुनाव की समस्त प्रक्रिया पार्टी के केंद्रीय कार्यालय, 6-ए, दीनदयाल उपाध्याय मार्ग, नई दिल्ली में आयोजित की जाएगी। पार्टी नेतृत्व ने इसे संगठनात्मक मजबूती की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया है।

Bharat Sarathi
Author: Bharat Sarathi

Leave a Comment

और पढ़ें