हरियाणा विस अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण 4 दिवसीय यात्रा के लिए केरल रवाना

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

चंडीगढ़, 4 जनवरी – हरियाणा विधान सभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण रविवार को 4 दिवसीय केरल यात्रा के लिए रवाना हुए। इस यात्रा का उद्देश्य संसदीय परंपराओं का अध्ययन और विधायी कामकाज की बारीकियां साझा करना है।

इस यात्रा के दौरान हरविन्द्र कल्याण केरल के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर से शिष्टाचार भेंट करेंगे। इसके बाद वे केरल विधान सभा के अध्यक्ष ए.एन. शमसीर से संसदीय विषयों पर मुलाकात करेंगे। इस दौरान विधान सभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण केरल विधान सभा का भी अवलोकन करेंगे।

केरल रवाना होने से पूर्व विस अध्यक्ष कल्याण ने कहा कि उन्हें विश्वास है कि उनकी यह केरल यात्रा हरियाणा और केरल के संसदीय अनुभवों का साझा करने की दिशा में मील का पत्थर साबित होगी।

Bharat Sarathi
Author: Bharat Sarathi

और पढ़ें